विश्व-लोक

होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकाल रहे ट्रम्प

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस अभियान की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान इस प्रक्रिया में बाधा डालेगा तो उसे सख्ती से निपटा जाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- ‘कई जहाज खाने-पीने और जरूरी सामान की कमी से जूझ रहे हैं। हम इन निर्दोष जहाजों को, जो युद्ध में बिल्कुल शामिल नहीं हैं, सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।’ उन्होंने इसे मानवीय कदम बताया और कहा कि ईरान सहित मिडिल ईस्ट के देशों को भी फायदा होगा।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमेरिका का ये मिशन काफी व्यापक है और इस मिशन में मिसाइल डिस्ट्रॉयर, 100 से ज्यादा विमान, ड्रोन और 15,000 सैनिक शामिल हैं। सेंटकाॅम कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑप होर्मुज से दुनिया का लगभग 20 फीसद तेल और बड़ी मात्रा में गैस व उर्वरक गुजरता है। 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान युद्ध के बाद ईरान ने इसे प्रभावी रूप से बंद कर रखा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर यह मिशन उन व्यापारिक जहाजों की मदद के लिए है, जो इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते से सुरक्षित गुजरना चाहते हैं। इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग 25 फीसद समुद्री तेल के साथ-साथ ईंधन और खाद जैसे जरूरी सामान भी बड़ी मात्रा में भेजे जाते हैं। सेंटकॉम के कमांडर कूपर ने कहा कि इस रक्षात्मक मिशन में उनकी मदद क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है, जबकि साथ ही नौसैनिक घेराबंदी भी जारी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button