विश्व-लोक

ट्रम्प ने कहा मोदी मेरे दोस्त लेकिन बहुत टफ व जिद्दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर जरा बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कल तक भारत पर टैरिफ पर टैरिफ ठोक रहे ट्रंप अब भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बहुत सी बातें कहीं जिसमें एक बात ये भी थी कि वे टफ हैं। डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज जरा बदला हुआ नजर आ रहा है और वे ये भी दावा कर रहे हैं कि भारत और अमेरिका के बीच डील होने जा रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने ये भी दावा किया था कि भारत उनके कहने पर रूस से तेल खरीदना कम करने वाला है। उनकी नीतियों की तरह ही उनके बयानों का भी कोई पता नहीं होता। वे कब, किसके लिए और क्या बोल दें, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में वे दक्षिण कोरिया एपेक समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे, तो मंच पर खड़े होकर भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूबसूरत लेकिन बहुत ही सख्त आदमी कहा है। उन्हें समझाना मुश्किल होता है और वे झुकते नहीं। डोनाल्ड ट्रंप कहा कि वह उस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, दोनों से लगातार संपर्क में थे। ट्रंप ने कहा ‘मैं भारत के साथ ट्रेड डील करने वाला हूं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी से बहुत सम्मान और लगाव है। हमारे बीच बेहतरीन रिश्ते हैं। इसके अलावा ट्रंप ने मोदी की तारीफ में कहा ‘मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान हैं, लेकिन बिल्कुल ‘किलर’ हैं बहुत टफ और जिद्दी। उन्होंने कहा- नहीं, हम लड़ेंगे। फिर मैंने कहा, ओह, ये वही मोदी हैं जिन्हें मैं जानता हूं।’
पीएम मोदी की तारीफ के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पुराना सीजफायर वाला राग दोहराया। उन्होंने कहा- ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी अच्छे इंसान हैं, लेकिन जब मुझे पता चला कि दोनों देशों के बीच सात विमान गिराए गए हैं, तो मैंने दोनों को फोन किया। मोदी को कहा युद्ध चल रहा है, ट्रेड डील नहीं होगी। हम आपसे ट्रेड डील नहीं कर सकते, क्योंकि आप पाकिस्तान से युद्ध शुरू कर रहे हैं। फिर मैंने पाकिस्तान को फोन किया और कहा कि आप भारत से लड़ रहे हैं, इसलिए आपके साथ भी ट्रेड डील नहीं होगी। दोनों ने कहा -नहीं, हमें लड़ने दीजिए।’ ट्रंप शेखी बघारते हुए कहते हैं कि उनकी बातों के दो दिन बाद में तनाव रुक गया और उन्होंने जो काम किया, वो प्रेसिडेंट बाइडन कभी नहीं कर सकते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button