ट्रंप ने पाकिस्तान की निकाल दी हेकड़ी

भारत को आंख दिखाने की जुर्रत करने वाले पाकिस्तान की ट्रंप ने अब एक ऐसे तरीके से हेकड़ी निकाल दी है कि सब हैरान हो गए। तेजी से बर्बादी की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तान को ट्रंप ने ऐसा झटका दिया है कि 25 करोड़ पाकिस्तानी इस वक्त खौफ में हैं। दरअसल अमेरिका ने पाकिस्तान को मरने के लिए अकेला छोड़ दिया है। तालिबान के हमलों के खबर की बीच में बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर ऐसा बड़ा फैसला ले लिया है जिसने इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक हड़कंप मचा दिया है। तालिबान का यह कहना है कि पेशावर हमारा है इसी बीच अमेरिका ने अपना बहुत बड़ा कदम उठाते हुए पेशावर से अपना दूतावास बंद करने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने यह एकदम साफ कर दिया है कि वो अब पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने कंसोलेट को बंद कर देगा। यानी खेबर पख्तूनख्वा से जुड़े सारे राजनीतिक काम अब इस्लामाबाद से ही संभाले जाएंगे। यह पूरी तरीके से दूतावास बंद हो जाएगा। यह सिर्फ एक दूतावास बंद करना नहीं यह एक साफ संकेत है। एक मैसेज है कि अमेरिका अब जमीन पर पाकिस्तान की जमीन पर अपनी मौजूदगी घटा रहा है। इसका सबसे बड़ा असर सुरक्षा पर पड़ेगा। पेशावर कोई साधारण शहर नहीं है। यह इलाका सालों से उग्रवाद, आतंकवाद और सीमा पार तनाव का बड़ा केंद्र रहा है। और यही वो जगह है जहां अमेरिका की मौजूदगी पाकिस्तान के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह इस समय तक अब तक काम कर रही थी। लेकिन अब जैसे ही अमेरिका ने यहां से अपने कदम पीछे हटा लिए हैं। अमेरिका पीछे हट रहा है। अफगानिस्तान की तरफ से खतरा बढ़ जाएगा। तहरीक तालिबान पाकिस्तान यानी कि टीटीपी जैसे आतंकी संगठन और भी ज्यादा एक्टिव होंगे और खेबर पखुनखवा पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द भी बन सकता है। और हाल ही के दिनों में कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं। याद रखिए खेबर पखुनवा पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है और इसकी सीमा सीधे अफगानिस्तान से लगती है। यहां रहने वाले पश्तून अफगानिस्तान के पश्तूनों से गहराई से जुड़े हुए हैं। यानी सीमा सिर्फ नक्शे में है।
अमेरिका यहां से अपने कदम हटा रहा है, पीछे हट रहा है तो यह खतरा पाकिस्तान के लिए अब और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। एक तरफ अमेरिका पाकिस्तान से दूरी बना रहा है।



