विश्व-लोक

ट्रम्प के सेक्रेटरी ने उनके जंक फूड के बारे में बताया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में एक नई बात सामने आई है। राष्ट्रपति ट्रंप की खाने की आदतें सबसे ज्यादा अजीब हैं। ट्रंप के बारे में यह बात हेल्थ सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने कही है। उन्होंने कहा कि ट्रंप अक्सर बहुत खराब खाना खाते हैं और उनके पास हमेशा डाइट कोक का स्टॉक रहता है।
कैनेडी ने एक पॉडकास्ट में कहा, राष्ट्रपति के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह बहुत खराब खाना खाते हैं, जैसे मैकडॉनल्ड्स का और फिर कैंडी और डाइट कोक। उन्होंने कहा, वह हर समय डाइट कोक पीते हैं। हेल्थ सेक्रेटरी ने कहा, अगर आप उनके साथ यात्रा करते हैं, तो आपको ऐसा लगता है कि वह पूरे दिन अपने शरीर में जहर भर रहे हैं। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि वो कैसे जिंदा हैं, लेकिन वो हैं।

कैनेडी ने कहा, ट्रंप कहते हैं कि वो जंक फूड तभी खाते हैं जब यात्रा पर होते हैं, और वो बड़ी कंपनियों का खाना खाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा है। वो यात्रा के दौरान बीमार नहीं पड़ना चाहते और तो और वो सबसे ज्यादा एनर्जेटिक इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार से, राष्ट्रपति की शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। कैनेडी ने डॉ मेहमत ओज की ओर से किए गए मेडिकल असेसमेंट का भी जिक्र किया, जिसमें ट्रंप के टेस्ट के नतीजों का हवाला दिया गया था। कैनेडी ने कहा, डॉ ओज ने उनके मेडिकल रिकॉर्ड देखे और कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति में उन्होंने अब तक का सबसे ज्यादा टेस्टोस्टेरोन लेवल देखा है। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि राष्ट्रपति इस बात को सुनकर खुश होंगे कि मैं इसे दोहरा रहा हूं।

एक मेमो में, उनके डॉक्टर सीन बारबेला ने कहा था कि ट्रंप का कार्डियोवस्कुलर सिस्टम बहुत अच्छी स्थिति में है, उनके पेट की इमेजिंग सामान्य है, और सभी प्रमुख अंग बहुत स्वस्थ और अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। ट्रंप जून में 80 साल के होने वाले हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button