विश्व-लोक

कुवैत में बंद किया गया अमेरिकी दूतावास

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच ईरान ने कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया है। ईरान ने मिसाइल और यूएवी से हमला किया है। ईरान के हमले में कुवैत में एफ-15 जेट क्रैश भी हुआ है। ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर रहा है। सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले से अमेरिका पूरी तरह हिल गया है। ईरान के दो ड्रोन ने सऊदी दूतावास को हिट किया। इस हमले के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सख्त कदम उठाए हैं। अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी दूतावास को अगले नोटिस तक बंद करने का फैसला किया है। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने जॉर्डन, बहरीन, इराक, कतर और कुवैत से गैर-जरूरी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को तुरंत निकलने का आदेश दिया है। यह फैसला ईरान की ओर से लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए लिया गया है।
ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने कतर, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन जैसे देशों को निशाना बनाया है। दुबई में ईरानी मिसाइल और ड्रोन नागरिक इलाकों में गिरे हैं। रियाद में भी दर्जनों लोग ईरानी मिसाइल की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। जिसके बाद खाड़ी देशों में ईरान को लेकर भारी गुस्सा है। सऊदी और यूएई ने ईरान को जवाबी कार्रवाई को लेकर भी चेतावनी दी है लेकिन दिक्कत ये है कि अगर ये देश ईरान पर जवाबी हमला करते हैं तो वो इजरायल की तरफ से लड़ते नजर आएंगे और ऐसा वो चाहते नहीं हैं।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी अबू धाबी में मिडिल ईस्ट पॉलिटिक्स की प्रोफेसर मोनिका मार्क्स ने अल जजीरा की एक रिपोर्ट में कहा है कि यहां के लोगों और पॉलिटिकल लीडर्स के लिए मनामा, दोहा और दुबई पर बमबारी देखना उतना ही अजीब और अकल्पनीय है जितना अमेरिकियों के लिए शार्लेट, सिएटल या मियामी पर बमबारी देखना।” सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने हमलों की रफ्तार और तेज कर दी है। ईरान के हमलों में यूएई में 3 लोगों के मारे जाने और 58 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
दुबई में मशहूर इमारतों और एयरपोर्ट, मनामा की ऊंची इमारतों और कुवैत के एयरपोर्ट पर मिसाइल गिरी है। दोहा के कुछ इलाकों से भी धुआं निकलता देखा गया है। सऊदी अरब ने कहा कि ईरान ने रियाद और उसके पूर्वी इलाके पर भी हमला किया। कतर ने कहा कि उसकी जमीन पर 16 लोग घायल हुए हैं जबकि ओमान में पांच, कुवैत में 32 और बहरीन में चार लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button