विश्व-लोक

ईयू से भारत के समझौते को अमेरिकी सांसद ने सराहा

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सांसद का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने 28 जनवरी को कहा कि भारत यूरोपीय संघ के साथ अपनी ट्रेड डील से एक बड़ा विनर बनकर उभरा है। ग्रीर ने कहा कि नई दिल्ली ने मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन के मौकों में काफी फायदे हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, इस डील में भारत टॉप पर रहा है। उन्हें यूरोप में ज्यादा मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन मिलेगा। भारत इस डील से बहुत फायदा उठाने वाला है। जेमिसन ग्रीर ने कहा कि भारतीय इंपोर्ट पर अतिरिक्त टैरिफ अभी भी लागू हैं, भले ही नई दिल्ली ने रूसी कच्चे तेल की खरीद कम करने में प्रगति की हो। फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने कहा कि भारत ने रूसी तेल इंपोर्ट में कटौती करने में काफी प्रगति की है, लेकिन पुष्टि की है कि अतिरिक्त 25 फीसदी ड्यूटी, जिससे भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है, अभी भी लागू हैं।ग्रीर ने कहा कि भारत के लिए रूस के साथ एनर्जी संबंध पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, उन्हें (भारत) रूसी तेल से मिलने वाला डिस्काउंट पसंद है और वॉशिंगटन भारत की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहा है।
भारतीय नेतृत्व के साथ अपने संबंधों को सकारात्मक बताते हुए ग्रीर ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत की रूसी तेल खरीद पर कड़ी नजर रख रहा है। उनकी टिप्पणियां दावोस 2026 में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट की ओर से की गई टिप्पणियों से अलग हैं, जहां बेसेंट ने कहा था कि भारतीय सामानों पर टैरिफ बाद में कम किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि, हाल ही में भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया था कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच जिस ट्रेड डील का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वो एडवांस्ड स्टेज में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button