विश्व-लोक

लंदन के कालेज में भारतीय मूल की मुमताज बनीं प्रेसीडेंट

भारतीय मूल की इस लड़की का नाम है मुमताज पटेल। मुमताज लंदन के 500 साल पुराने रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन की 123वीं और पहली भारतीय महिला प्रेसिडेंट बनीं। उन्होंने यहां के चुनाव में जीत दर्ज की है। लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन में मुमताज पटेल पहले पिछले साल एक्टिंग प्रेसिडेंट चुनी गईं। उस समय तत्कालीन अध्यक्ष सारा क्लार्क के पद से हटने के बाद मुमताज पटेल को 3 जुलाई 2024 को उन्हें रायॅल कॉलेज का एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। अब वह यहां चुनाव जीतकर कॉलेज की प्रेसिडेंट बन गई हैं। मुमताज इस कॉलेज की चौथी महिला और भारतीय मूल की पहली महिला प्रेसिडेंट हैं।
मुमताज पटेल का जन्म भले ही ब्रिटेन में हुआ हो, लेकिन उनके माता पिता 1960 के दशक में भारत से लंदन गए थे, जिसके बाद वह वहीं जाकर बस गए। मुमताज पटेल ने वर्ष 1996 में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद रीनल मेडिसिन में करियर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने 2006 में ल्यूपस नेफ्राइटिस के जेनेटिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। फिर मुमताज ने कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट के रूप में काम किया। वह 2020 में आरसीपी की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट बनीं। इसके बाद वह 2020 से 2023 तक आरसीपी की वाइस प्रेसिडेंट रहीं। मुमताज पटेल मैनचेस्टर स्थित कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट हैं। मुमताज पटेल लंदन के जाने माने रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन की 123वीं अध्यक्ष चुनी गईं हैं। यह कॉलेज लंदन के मैनचेस्टर में है। इस बार कॉलेज के प्रेसिडेंट इलेक्शन में दो दशकों में सबसे अधिक मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button