अफसरअमेरिका ने 25 दिनों में हटाए चार सैन्य

ईरान युद्ध में अमेरिका के बुरी तरह से फ्लॉप होने के सबूत सामने आने लगे हैं। जंग में सफलता न दिलाने की वजह से अमेरिका ने पिछले 25 दिनों में सेना के 4 बड़े अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। लिस्ट में ताजा नाम नेवल सेक्रेटरी जॉन फेलन का है। होर्मुज में ईरान की नाकाबंदी को ध्वस्त न कर पाने की वजह से पेंटागन ने फेलन को बर्खास्त कर दिया है। फेलन पिछले डेढ़ साल से इस पद पर काबिज थे। फेलन से पहले आर्मी चीफ जनरल रेंडी जॉर्ज, मेजर जनरल डेविड होंडले और मेजर जनरल विलियम ग्रीन जूनियर को बर्खास्त किया जा चुका है। तीनों को ही जंग में सफलता नहीं दिलाने के कारण बर्खास्त किया गया था। एक्सियोस के मुताबिक फेलन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद करीबी अफसर माना जाता है। दोनों को कई मौकों पर ट्रंप के निजी रिजॉर्ट मार-ए-लागो में देखा गया है। फेलन और ट्रंप के बीच जंग को लेकर हाल ही में टेक्स्ट पर बातचीत भी हुई थी। इसके बावजूद पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया



