पाकिस्तान में भी बनी काक्रोच जनता पार्टी

पाकिस्तान के नौजवानों ने एक नई मुहिम शुरू की है- कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान। इनके इंस्टाग्राम बायो में स्पष्ट लिखा है- यह मुल्क पाकिस्तानियों का है, ये किसी भ्रष्टाचारी माफिया का नहीं है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान का जेन जी तेजी से इस मुहिम के साथ खुद को जोड़ रहा है। तमाम मुद्दों को लेकर शहबाज सरकार को घेरने का काम कर रहा है।
अब पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में भी इस मुहिम की चर्चा तेज हो चुकी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक बयान वायरल है। उस वायरल बयान में नकवी कह रहे हैं- अब एक नौजवान को आप कुछ भी कह सकते हैं, सिर्फ एक नौजवान या फिर कॉकरोच या फिर कुछ और, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर ये कॉकरोच एकजुट हो गए तो ये सबकुछ उलट-पुलट कर देंगे।
इस्लामाबाद के पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में बोलते हुए नकवी ने कहा कि हम वर्तमान में जिस व्यवस्था में रह रहे हैं, वो पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब इस व्यवस्था में रहते हुए समाधान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अब जब तक बड़े रीफॉर्म नीं होंगे, पाकिस्तान उन्हीं मुद्दों पर चर्चा करता रह जाएगा जिस वो एक दशक पहले भी चर्चा करता था।



