विश्व-लोक

स्पेन से भगदड़ पर इटली के तेवर कड़े

स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे यूरोप में हड़कंप मच गया है। इस घुसपैठ का वीडियो सामने आया है, लोग समंदर और जमीन, दोनों रास्ते से स्पेन में घुस गए हैं। 18 की मौत हो गई है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्पेन के साथ खुले सीमा समझौते को भी रोकने की चेतावनी दे दी है। इटली का कहना है कि इस तरह अनियंत्रित और अवैध रूप से लोगों का आना यूरोप की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को कहा कि स्पेन में जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए उनकी सरकार बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। इनमें स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को अस्थायी रूप से रोकना भी शामिल हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मेलोनी ने कहा कि स्यूटा से सामने आई तस्वीरें इस बात का ष्स्पष्ट सबूतष् हैं कि अनियंत्रित अवैध प्रवासन यूरोप की सीमाओं की सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इटली के गृह मंत्री मत्तेओ पियांतेदोसी से सीधे बात की है। साथ ही, सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की बैठक बुलाई जा रही है, ताकि इस स्थिति पर आधिकारिक प्रतिक्रिया तय की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button