विश्व-लोक

एलन मस्क ने किया रंग भेद का समर्थन

दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने इस बार जो बवाल खड़ा किया है, वो पूरे सोशल मीडिया कौ चैंका रहा है। टेस्ला, स्पेस एक्स और माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स के मालिक एलन मस्क एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में मस्क पर मेगा यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की जगह वेगा यानी ह्वाइट अमेरिका ग्रेट अगेन की सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया दरअसल एलन मस्क ने अपने अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट डाला, जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि दुनियाभर में गोरे लोगों की आबादी तेजी से घट रही है। ये वैश्विक जनसंख्या में तेजी से घटती हुई नस्ल है। अपनी बात की पुष्टि के लिए उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि 1900 में गोरे लोगों की जनसंख्या 36 फीसदी थी और अब 8 फीसदी रह गई है। मस्क की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। एक भारतीय अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला ने ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर एक्स पर लिखा ‘एलन मस्क का एजेंडा अमेरिका को सिर्फ श्वेत लोगों के लिए महान बनाने की मानसिकता से जुड़ा हुआ है और वह नस्लवाद को एक स्वीकार्य विचारधारा के रूप में पेश कर रहे हैं।’ इस बयान में यह भी कहा गया है कि मस्क के नेतृत्व वाली कंपनियों टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स में काम करने वाले गैर श्वेत कर्मचारी और नस्लवाद का विरोध करने वाले श्वेत कर्मचारी इन कंपनियों को छोड़ दें। एलन मस्क की बहुचर्चित टेस्ला कार की सेल्फ ड्राइविंग सर्विस का जनक जिस इंजीनियर को माना जाता है, वो भारतीय मूल के अशोक एल्लुस्वामी हैं। तमिलनाडु में जन्मे अशोक ने चेन्नई में इंजीनियरिंग पढ़ी और अमेरिका से ही रोबोटिक सिस्टम में मास्टर्स किया था। इसके अलावा भारकीय मूल के वैभव तनेजा टेस्ला में साल 2023 से सीईओ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button