विश्व-लोक

लाल सागर में हूती लड़कों ने की नाकेबंदी

अमेरिका होर्मुज पर कंट्रोल करने का सपना देख रहा है और उधर लाल सागर में ईरान के यमन सहयोगी हूती ने नाकेबंदी कर दी है। सऊदी अरब के तट के पास दो तेल टैंकर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया है। इस बीच अमेरिका ने सऊदी अरब के साथ एक ऐसी डील कर ली है जो जंग के बीच ईरान को और नाराज कर सकता है।
अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने 23 जुलाई तड़के (स्थानीय समयानुसार) खबर दी कि देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित रामशिर और अहवाज शहरों पर अमेरिका के आतंकवादी दुश्मन ने मिसाइल से हमला किया है, जबकि ईरान के खाड़ी तट पर स्थित बुशहर प्रांत के अधिकारियों ने वहां अमेरिकी मिसाइल से हमले की जानकारी दी। ब्रिटिश की नेवल सिक्योरिटी मॉनिटर यूकेएमटीओ ने एक बयान में कहा कि यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा समुद्री नाकेबंदी की घोषणा के बाद, सऊदी अरब के पास लाल सागर में एक टैंकर पर किसी चीज से हमला हुआ। हूती ने इस हमले के साथ-साथ लाल सागर में ही एक दूसरे टैंकर पर हुए हमले की जिम्मेदारी भी ली। यूकेएमटीओ ने बताया कि पहले टैंकर को संभाल रहे नाविकों ने कहा कि उस पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ, जिससे जहाज पर आग लग गई और क्रू अभी उस आग को बुझाने की कोशिश कर रहा है। यह घटना अल-शुकैक से 70 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में हुई है।
ईरान के समर्थक हूती विद्रोहियों ने शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी कि अगर वे सऊदी अरब के बंदरगाहों का इस्तेमाल करती हैं, तो उनके टैंकरों पर हमले का खतरा हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button