लेखक की कलम

नीतीश सेतु पर सियासत

पुल, स्कूल और अस्पताल जनता की सुविधा हैं। इन पर सामान्य रूप से राजनीति नहीं होती क्योंकि कौन राजनीतिक दल जनता से लड़ना चाहेगा लेकिन बिहार मंे एक पुल को लेकर सियासत हो रही है। राजधानी पटना के बाहरी इलाके मंे गंगा नदी पर बने 6 लेन के इस पुल का उद्घाटन गत 21 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस पुल को नीतीश सेतु का नाम दिया गया है। नीतीश कुमार अभी दो महीने पहले तक मुख्यमंत्री थे। वह राज्यसभा चले गये और भाजपा के सम्राट चैधरी सीएम बन गये हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के गम को दूर करने का प्रयास भाजपा लगातार कर रही है। उनके बेटे को पहली बार डिप्टी सीएम बनाया गया। अब उनके नाम पर भव्य सेतु का नाम कर दिया गया। विपक्षी दलों का आरोप है कि जब राजद और जद(यू) की सरकार थी, तभी इस पुल का शिलान्यास हुआ था। उस समय नीतीश कुमार भी चाहते थे कि पुल का नाम समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी अक्षय वट राय के नाम पर रखा जाए। बहरहाल, पुल लगभग डेढ़ साल से चालू भी था लेकिन अब उसी का दूसरी बार उद्घाटन कर नया नाम दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवम्बर को बिहार की राजधानी पटना के बाहरी इलाके में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन किया। इसे लेकर राज्य में सियासी हंगामा मचा हुआ है। इस ब्रिज को नीतीश सेतु नाम दिया गया है। लगभग 9.76 किलोमीटर लंबे इस पुल से वैशाली के बिदुपुर ब्लॉक को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ा गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह ब्रिज करीब डेढ़ साल से चालू है लेकिन इसका फिर से उद्घाटन किया जा रहा है। नीतीश सेतु गंगा नदी पर बना पुल है, जो बिहार में पटना के कच्ची दरगाह-दीदारगंज इलाके को वैशाली के बिदुपुर (और बीच में राघोपुर) से जोड़ता है। मुख्य पुल 9.76 किमी लंबा और 32 मीटर चैड़ा है, जबकि एप्रोच रोड सहित पूरी परियोजना लगभग 19.7 किमी की है। यह उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को आसान बनाता है। पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने को लेकर विपक्ष (राजद, कांग्रेस आदि) ने सवाल उठाए और कहा कि इसका नाम गुरु गोबिंद सिंह या किसी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होना चाहिए था। लोकार्पण के बाद पोस्टर फाड़ने की घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यातायात पुलिस के अनुसार, नवनिर्मित छह लेन पुल पर गलत दिशा में वाहन चलाने से भी गंभीर सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए पुल पर यातायात पुलिस की टीम तैनात की गई है। टीम वाहन चालकों को गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने और बार-बार गलती दोहराने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। यह तो एक समस्या है लेकिन विवाद पुल को लेकर ज्यादा है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह ब्रिज करीब डेढ़ साल से चालू है लेकिन इसका फिर से उद्घाटन किया गया है। विपक्षी नेताओं ने इस ब्रिज के नाम बदलने के भी आरोप लगाए हैं जबकि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और जेडीयू ने इस ब्रिज के नीतीश सेतु नाम रखने का स्वागत किया है। उत्तर-दक्षिण बिहार कनेक्टिविटी वाला यह ब्रिज आवागमन को
तेज और आसान बनाता है। यह राघोपुर के लोगों को साल भर सड़क संपर्क मुहैया कराता है। इसके शुरू होने से महात्मा गांधी सेतु और हाजीपुर-पटना मार्ग पर होने वाले जाम और ट्रैफिक का दबाव काफी कम हुआ है। लेकिन इस ब्रिज से वाहनों को जो रफ्तार मिली है, उससे कहीं ज्यादा तेज सियासी बयानबाजी हो रही है।
इस ब्रिज का नाम भले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया हो, लेकिन यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि उद्घाटन के मौके पर कहीं नीतीश कुमार का पोस्टर या उनकी तस्वीर नजर नहीं आ रही थी।
विधानसभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव कहते हैं बिहार में साल 2015-16 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इस पुल की आधारशिला रखी गई। उस समय मेरे पास पीडब्लूडी विभाग था। हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि इस पुल का नाम अक्षयवट राय के नाम पर रखा जाए। नीतीश जी मान भी गए थे। समाजवादी नेता अक्षयवट राय बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे। वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, ष्यह पुल कघ्रीब डेढ़ साल पहले शुरू हो चुका है और सबलोग इसे राघोपुर 6 लेन पुल के नाम से जानते हैं। सब लोग इससे आ रहे हैं, जा रहे हैं। दो साल के बाद डबल इंजन की सरकार को नामकरण याद आया है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री उस पुल का उद्घाटन करने आ रहे हैं, जिसका निर्माण महागठबंधन की सरकार ने करवाया है। मुझे खुशी होती बिहार में प्रधानमंत्री किसी फैक्ट्री का उद्घाटन करते, कोई कल-कारखाना लगाते, बेरोजगारों के लिए रोजगार के किसी साधन की शुरुआत करते तो सबको खुशी होती। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, बिहार सरकार के अनुसार, इस पुल का नाम या तो स्वतंत्रता सेनानी स्व. अक्षयवट राय जी के नाम पर रखा जाना था या फिर (सिख धर्म के) दशवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर इस पुल का नाम रखा जाना था, क्योंकि यह गुरु महाराज जी की जन्मस्थली के पास ही स्थित है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी के नाम पर जिस पुल का नाम रखने का फैसला लिया गया था, अब उस पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है। सिख समुदाय की भावनाओं से ये खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? उनके जीते जी ही वो काम करना जो मरणोपरांत किए जाने चाहिए, इससे यह सवाल भी उठता है कि नीतीश कुमार को इतने आनन फानन में राजनीतिक मुख्यधारा से क्यों खदेड़ा जा रहा है?
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button