राहुल के बयान पर बिफरे मान

पंजाब मंे भी अगले साल 2027 मंे ही विधानसभा का चुनाव होना है। राजनीति की यह विडम्बना है कि भाजपा से मोर्चा लेने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पंजाब में भाजपा की ही विरोधी आम आदमी पार्टी की सरकार पर विवादास्पद आरोप लगा रहे हैं। गत 4 नवम्बर को राहुल गांधी ने संगरूर में इंसाफ रैली को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता के बारे में कई व्यक्तिगत जानकारियां दीं। राहुल ने कहा सुबह 11 बजे तक मान के मुंह से शराब की महक आती थी। राहुल के इस बयान पर भगवंत मान और उनकी पार्टी के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर हर समय शराब के नशे में रहने का आरोप लगाया तो ये बात आम आदमी पार्टी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। आम आदमी पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल राहुल ने 4 नवम्बर को संगरूर में कहा था कि भगवंत मान हमेशा शराब के नशे में रहते हैं, जबकि उनका खुद का राज्य नशे की समस्या से जूझ रहा है। कांग्रेस नेता ने ये बात पंजाब में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार अभियान शुरू करने के दौरान कही। बता दें कि पंजाब चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला इंडिया की सहयोगी आम आदमी पार्टी से होगा। राहुल गांधी ने 4 नवंबर को संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली को संबोधित करते हुए भगवंत मान संग अपनी मुलाकातों को याद किया, जब वह सांसद थे। राहुल ने कहा, मैं उनके साथ लोकसभा में था, मान हमारे साथ ही बैठते थे। वह हमारे बीच बैठकर ही चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे तक भी उनके मुंह से शराब की महक आती थी। हालांकि राहुल ने ये भी कहा कि वह पंजाब सीएम की शराब पीने की पर्सनल चॉइस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, बल्कि उनका तर्क यह था कि यह मुद्दा तब अहम हो जाता है, जब पंजाब के सीएम से नशे के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने की अपेक्षा की जाती है। राहुल ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि भगवंत मान को शराब नहीं पीनी चाहिए, ये तो उनका निजी मामला है। अगर वे शराब पीना चाहते हैं तो यह उनकी अपनी मर्जी है। लेकिन अगर वह सच में नशे की समस्या से लड़ना चाहते हैं, तो मुख्यमंत्री हर शाम नशे की हालत में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो नशे से होने वाली तकलीफ को सच में समझे और इससे लड़ने के लिए तैयार हो। राहुल गांधी का ये बयान आम आदमी पार्टी को बिल्कुल भी रास नहीं आया। पार्टी ने इसे नीचे स्तर का हमला बताते हुए कहा कि राहुल जैसे सीनियर नेता को ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं।
राहुल गांधी के भगवंत मान पर दिए शराब वाले आरोपों को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने स्तरहीन बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगीन और व्यक्तिगत आरोप लगाया जाना राजनीति का निचला स्तर है, इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा।उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी के साथ मिलकर पंजाब को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
राहुल के इस आरोप पर आप ने एक्स पर अलग-अलग कई पोस्ट कर राहुल गांधी पर हमला बोला है। एक पोस्ट में पूछा-राहुल गांधी, आप और आपकी कांग्रेस पार्टी दलितों से इतनी नफरत क्यों करते हैं। साथ ही उन्होंने नए पोस्ट में राहुल गांधी की पप्पू लिखी मुखौटे वाली एक तस्वीर पोस्ट की है, साथ में कैप्शन लिखा है-इधर से
आलू डालूंगा, तो उधर से सोना निकलेगा। आप पंजाब ने एक्स पर एक पोस्ट में पंजाब के लोगों से अपील की है
कि वे राहुल गांधी की झूठी हमदर्दी के बहकावे में न आएं और कांग्रेस सरकार में पंजाबियों को मिले धोखों को न
भूलें। वहीं पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन सुनम अरोरा ने राहुल पर तंज कसते
हुए कहा कि उन्होंने न तो पंजाब के विकास को लेकर अपनी पार्टी की
कोई योजना शेयर की और न ही कांग्रेस भवन में एक दलित नेता के साथ
हुई हाथापाई पर कोई प्रतिक्रिया दी। उनकी यह चुप्पी उनकी कुर्सी-केंद्रित राजनीति और संकीर्ण मानसिकता को दिखाती है। (अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)



