रोमन गोफनान बने इजरायल के खुफिया निदेशक

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने वरिष्ठ नियुक्तियों की परामर्श समिति से स्वीकृति मिलने के बाद अपने सैन्य सचिव मेजर जनरल रोमन गोफमान को इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलिजेंस एंड स्पेशल ऑपरेशंस का अगला निदेशक नियुक्त किया है।
श्री नेतन्याहू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोफमान की साख की सराहना की। नेतन्याहू ने गोफमान को एक असाधारण अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने चल रहे संघर्ष के दौरान विशेष रूप से प्रभावशाली सूझ-बूझ और लीक से हटकर सोचने की क्षमता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक वक्तव्य के अनुसार गोफमान 2 जुलाई, 2026 को पांच वर्ष के लिए कार्यभार ग्रहण करेंगे। क्षेत्र में जारी तनाव और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बीच इस्राएल की खुफिया और सुरक्षा तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण समय में यह नियुक्ति हुई है।
नेतन्याहू ने सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जारी है और अब इजरायल के शत्रु अपना अस्तित्व बचाने में लगे हैं। इस दौरे में नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्री इस्रैल काट्ज, रक्षाबल प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर और उत्तरी कमान प्रमुख मेजर जनरल राफी मिलो भी थे।
नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान में एक सुरक्षा घेरा बनाया है, जिससे सीमा पार से आशंकित हमले रोकने में मदद मिली है। हालाँकि उन्होंने कहा कि अभी और प्रयासों की जरूरत है।



