लेखक की कलम

महागठबंधन में तेजस्वी सीएम फेस

बिहार मंे विपक्षी दलों के महागठबंधन ने बेमन से ही सही लेकिन सामयिक सियासी निर्णय लिया है। भाजपा और जद(यू) के गठबंधन से मुकाबला करने के लिए राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ही सबसे बड़ी पार्टी है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन मंे तेजस्वी यादव से ज्यादा लोकप्रिय दूसरा कोई नेता भी नहीं है। मीडिया के कई सर्वे तेजस्वी को ही नीतीश कुमार का विकल्प मान रहे थे। इसलिए गत 23 अक्टूबर को पटना मंे महागठबंधन ने सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम की सार्वजनिक रूप से घोषणा करके ऊहापोह की स्थिति को समाप्त कर दिया है। इससे पहले सत्तारूढ़ जद(यू) और भाजपा ने पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि का इंतजार नहीं किया और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये थे। ऐसे मौके पर कुछ न कुछ विरोध तो होता ही है लेकिन राजद और कांग्रेस मंे जिस तरह सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी अंत तक चली, उससे विपक्षी एकता को धक्का लगा था। बहरहाल, तेजस्वी यादव को इंडिया महागबंधन ने सीएम फेस घोषित कर दिया तो तेजस्वी ने मीडिया के जरिए बिहार की जनता को अपना भविष्य का फैसला भी बता दिया है। उन्हांेने कहा कि उनकी सरकार आने पर भ्रष्टाचार और अपराध के मामले मंे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तेजस्वी नया बिहार बनाने का आश्वासन दे रहे हैं। उन्हांेंने विभिन्न तबके के लोगों को लुभावने आश्वासन भी दिये हैं।
बिहार मंे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, तेजस्वी की परछाई (छाया) भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा, ये संकल्प है। एक नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग जंगलराज का आरोप लगाते हैं। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं जब 200 राउंड गोलियां नहीं चलती हों। बिहार में 70 हजार मर्डर हुए हैं। कई रेप हुए हैं। क्या ये जंगलराज नहीं है। हम अपने बिहार के लोगों से कहना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार से तेजस्वी कभी भी समझौता नहीं करेगा। अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। तेजस्वी की परछाई भी अगर गलत काम करेगी तो उसे भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नौजवान हैं हर जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। नया बिहार बनाना चाहते हैं। हमारे पास विजन है। बीजेपी की एक टीम, बी टीम, इनकम टैक्स, पूरा मशीनरी लगा हुआ है। किसी माई के लाल में दम नहीं है कि जो हमारे संविधान को बदल सके। आरक्षण को छीन सके, हिंदू मुस्लिम दंगा करा सके। महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी खुद बिहार सरकार नहीं चलाएंगे, लेकिन पूरा बिहार मिलकर बिहार सरकार चलाने का काम करेगा। तेजस्वी सीएम बनेगा तो साथ में सभी बिहार के लोग सीएम बनेंगे। तेजस्वी ने कहा कि हम नया बिहार बनाने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा ज्वाइंट प्रेस कॉफ्रेंस हो गया। एनडीए में नीतीश कुमार के साथ जो अन्याय हो रहा है। कोई ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की ना ही ऑफिसियली रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। भाजपा के लोग नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। अमित शाह ने कई बार बोला है। विधायक दल की संख्या होगी वो तय करेगी। 20 साल से एनडीए की सरकार है। हमेशा मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। क्या कारण है कि नीतीश जी को चेहरा घोषित नहीं किए। नीतीश जी का आखिरी चुनाव है। ये स्पष्ट अमित शाह जी ने कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी महागठबंधन के साथियों ने भरोसा जताया है। सभी को धन्यवाद।। जो विश्वास जताया है उस पर जरूर खरे उतरे हैं। हम महागठबंधन के लिए लोग सिर्फ सरकार और मुख्यमंत्री नहीं, बिहार बनाने के लिए काम करना है। तेजस्वी ने कहा कि यह नकलची सरकार है। कोई विजन नहीं है। हम लोगों ने माई बहन योजना लाया तो 10000 का रिश्वत महिलाओं को दिया। बिहार के लोग 20 महीने का मौका दें तो जो 20 साल में नहीं हुआ, वह 20 महीने में करेंगे। गैंस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में जीविका दीदियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार की जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी देंगे। आरजेडी नेता ने कहा कि जीविका दीदी का जितना शोषण बिहार में हुआ है शायद ही कहीं हुआ होगा। इसलिए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि जितनी जीविका कम्युनिटी मोबिलाइज को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को 30 हजार रुपये प्रति माह कर देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका समूह की दीदियों के लिए गए लोन के सूद को माफ किया जाएगा। दो वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2000 रुपये भत्ता देंगे। तेजस्वी ने कहा कि जीविका समूह की दीदी को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये भत्ता दिया जाएगा। उनकी सरकार 500000 रुपये तक का बीमा उनकी सरकार करेगी।
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी जीविका दीदियों के प्रति हमारा सम्मान है और उन्हें उनका अधिकार व सम्मान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। हमने वैज्ञानिक तौर पर अध्ययन करके निर्णय लिया है कि जितनी सीएम जीविका दीदियां हैं, उन सभी को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को हम 30,000 रुपये प्रतिमाह करेंगे। ये कोई मामूली घोषणा नहीं है बल्कि कई वर्षों से हमारी जीविका दीदियों की मांग रही है कि उन्हें स्थायी किया जाए। बिना जीविका दीदियों के कोई काम संपन्न नहीं हो पाता लेकिन उन्हें क्या मिलता है?
तेजस्वी यादव के पास करीब 8.1 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। यह जानकारी उनके नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में दी गई है। तेजस्वी यादव ने बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शपथपत्र के अनुसार, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री उर्फ रैचेल आयरिस गोडिन्हो के पास 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा। तेजस्वी यादव वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2015 में इस सीट से जीत हासिल की थी।
शपथपत्र के मुताबिक, तेजस्वी यादव के पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी राजश्री के पास 59.69 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है। तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपए नकद हैं।
आरजेडी नेता के नाम पर कई बैंक खाते हैं और उन पर 55.55 लाख रुपए की देनदारी (कर्ज) है। ये देनदारियां उनके भाई तेज प्रताप यादव और मां राबड़ी देवी के साथ लिए गए संयुक्त ऋणों का हिस्सा हैं।तेजस्वी यादव से संबंधित कुल सरकारी बकाया 1.35 करोड़ रुपए बताया गया है। उनकी पत्नी के पास भी कई बैंक खाते हैं, लेकिन कोई देनदारी या सरकारी बकाया नहीं है।
तेजस्वी ने शपथपत्र में खुलासा किया कि उनके पास 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी है। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और इस बार वह हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। आरजेडी इंडिया गठबंधन का हिस्सा
है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक
गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button