विश्व-लोक

ईरान व यूक्रेन के बीच बढ़ा तनाव

कैस्पियन सागर में एक ईरानी कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। यूक्रेन का कहना है कि 25 जुलाई को हुआ यह हमला गलती से हुआ था, लेकिन ईरान इस दावे पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। तेहरान का दावा है कि उसके पास ऐसे सबूत हैं, जो बताते हैं कि हमला जानबूझकर किया गया था। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के एक सीनियर सैन्य सलाहकार ने बताया है कि ईरान यूक्रेन में तीन जगहों पर हमले करने की तैयारी में था, लेकिन यूक्रेनी सरकार की ओर से कथित रूप से माफी मांगने के बाद उसने यह ऑपरेशन रद्द कर दिया।
अभी ईरान यूक्रेन के अगले कदम का इंतजार कर रहा है और साफ चेतावनी दे चुका है कि वह इस घटना के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगा। इससे एक नए मोर्चे पर जंग की सूरत
बनती जा रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि ईरान अब यह देखना चाहता है कि यूक्रेन कैस्पियन
सागर में ईरानी कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले को लेकर अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं। ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने यह जानकारी दी। आईएसएनए ने बघाई से पूछा था कि हमले और दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई फोन पर बातचीत के बाद क्या यूक्रेन की सफाई से ईरान संतुष्ट है। इसके जवाब में बघाई ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने लगातार यही कहा है कि यह हमला जानबूझकर नहीं किया
गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button