विश्व-लोक

जेडी वेंस व ऊषा के घर गूंजी किलकारी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी ऊषा वेंस के घर फिर किलकारियां गूंजी हैं, दोनों का चैथा बच्चा हुआ है। दोनों को एक बेटा हुआ है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 156 साल में ऐसे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गए हैं, जिनके कार्यकाल के दौरान उनके घर बच्चे का जन्म हुआ है। कपल ने अपने बेटे का नाम एलेक नील वेंस रखा है। इस बेटे का जन्म स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुआ।
जेडी वेंस और ऊषा वेंस ने संयुक्त बयान में कहा, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज सुबह हमारे बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ है। ऊषा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हमारे बाकी बच्चे भी अपने छोटे भाई से मिलकर बहुत खुश हैं। यह बयान अमेरिका के उपराष्ट्रपति की आधिकारिक मुहर के साथ जारी किया गया था और उस पर जेडी वेंस और ऊषा वेंस, दोनों के सिग्नेचर थे। एलेक, जेडी और ऊषा वेंस का चैथा बच्चा और तीसरा बेटा है। इससे पहले उनके दो बेटे इवान (9 साल) और विवेक (6 साल), और एक बेटी मिराबेल (4 साल) है। दोनों ने हमेशा अपने बच्चों को लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि जब दोनों भारत आए थे तो तीनों बच्चों को लेकर आए थे और साथ में आगरा के ताजमहल भी घुमे थे। स्कायलर कोलफैक्स से पहले उपराष्ट्रपति जॉन सी। कैलहून के घर 1829 में बेटे विलियम का जन्म हुआ था। 41 वर्षीय जेडी वेंस अमेरिका के इतिहास में शपथ लेने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति हैं। रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बनकर उभरे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button