विश्व-लोक

पुतिन के आवास पर ड्रोन से हमला, ट्रम्प ने जताया आक्रोश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आधिकारिक आवास पर बड़ा ड्रोन हमला हुआ है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ, जब वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा कर रहे थे। ऐसे में शांति वार्ता के ट्रैक से भटकने का खतरा भी पैदा हो गया है। पुतिन के घर पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा रिएक्शन सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे पुतिन ने फोन करके बताया कि उनके घर पर हमला हुआ है। ट्रंप ने कहा कि ये अच्छा नहीं है, इससे मैं बहुत गुस्सा हूं।रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नोवगोरोड क्षेत्र (उत्तर-पश्चिम रूस) में स्थित सरकारी आवास (वाल्डाई या डोल्गिये बोराडी रेजिडेंस) पर लंबी दूरी के 91 ड्रोनों से हमला करने की कोशिश की। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सभी ड्रोन रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराए, कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ। उन्होंने इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद बताया और चेतावनी दी कि ऐसे कार्यों का जवाब दिया जाएगा, साथ ही शांति वार्ताओं में रूस अपनी स्थिति की समीक्षा करेगा।रूस ने पुतिन के आवास पर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमले का यह आरोप ऐसे समय में लगाया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों में जुटे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के इस आरोप को पूरा झूठ और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि रूस यह दावा शांति वार्ता को पटरी से उतारने और कीव पर आगे हमलों का बहाना बनाने के लिए कर रहा है। यूक्रेनी विदेश मंत्री ने भी इसे फर्जी करार दिया और कहा कि यूक्रेन केवल वैध सैन्य लक्ष्यों पर हमला करता है। वहीं इस हमले के बाद रूस ने कहा कि वह वार्ता से पीछे नहीं हटेगा, लेकिन अपनी स्थिति सख्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button