जनगणना में आमजन की भूमिका

लोकतंत्र में सभी लोगों का विकास और महत्व की भावना छिपी है। समानता एक संकल्प है लेकिन व्यवहार मंे इसको लागू करना दुष्कर ही नहीं असंभव है। प्रकृति की रचना भी शायद यही संदेश देती है। हम इंसानों के साथ भी बराबरी की भावना तो रहती है लेकिन हालात सभी के अलग-अलग होते हैं। लोकतांत्रिक समाज में विकास को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए आंकड़े इसीलिए जुटाए जाते हैं ताकि सभी को लगभग एक जैसी सुविधा और जीवन स्तर मिल सके। जनगणना इसी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे पता चलता है कि शिक्षा, मकान, भोजन और आर्थिक समृद्धता की कहां विशेष जरूरत है। हमारे देश मंे जनगणना को काफी अर्सा हो चुका है और इसको लेकर राजनीति भी होने लगी थी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने सभी राज्यों में 2027 को जनगणना वर्ष घोषित किया और नवम्बर 2026 से ही इसका प्रारम्भ हो गया है। देश मंे डिजिटल प्रगति को देखते हुए इस बार आनलाइन जनगणना का भी प्रावधान रखा गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गत दिनों स्वयं स्वगणना आनलाइन से सम्पन्न की है। स्वगणना के रूप मंे जनगणना का पहला चरण 16 नवम्बर से प्रारम्भ हो चुका है और यह क्रम 30 नवम्बर तक चलेगा। इसके बाद 1 दिसम्बर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक जनगणना का दूसरा चरण सम्पन्न होगा। स्वगणना के लिए ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपने मोबाइल नम्बर से लागिंग करके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको च् अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों ैम् प्क् मिलेगी। इसे संभाल कर रखना होगा क्योंकि जनगणना कर्मचारी जब आपके घर आएंगे तो इसे बताना होगा। जनगणना कर्मचारी जब आपके घार आएं तो उनका परिचय पत्र जरूर देखें। इस प्रकार आप किसी प्रकार की ठगी का शिकार नहीं हांेगे। जनगणना के नाम पर आप अपना ओटीपी पिन या पासवर्ड किसी को न बताएं। अपनी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही साझा करें। कुछ लोग कह सकते हैं कि आपकी निजी जानकारी का दुरुपयोग भी हो सकता है लेकिन यह सच नहीं है। आप जो भी जानकारी देंगे वह जनगणना अधिनियम 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी। जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि देश के विकास की महत्वपूर्ण नींव है। इसलिए हम सभी को जागरूकता का परिचय देते हुए जनगणना प्रक्रिया मंे पूरा सहयोग करना चाहिए।
जनगणना 2027 के तहत प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 16 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 20 नवम्बर शाम तक 13,96,272 परिवारों ने अपनी जानकारी आनलाइन दर्ज की है। इनमें 5,57,265 परिवारों ने सभी जरूरी विवरण भरकर प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें विशेष पहचान नंबर भी मिल गया है। वहीं, 8,39,007 परिवारों ने जानकारी तो दर्ज की है, लेकिन अभी अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है।
प्रदेश में स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे। ऐसे में जिन परिवारों ने अभी तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर सकते हैं।
जनगणना 2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत जारी स्व-गणना अभियान में 19 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने 30 नवंबर तक चलने वाली ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों से हिस्सेदारी की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 नवम्बर को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी ऑनलाइन जनगणना के दूसरे चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का ऑनलाइन फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री ने स्व-गणना पोर्टल पर जाकर समस्त प्रश्नावली (40 प्रश्न) के सापेक्ष अपनी जानकारी दर्ज की। उन्होंने सभी कॉलम को पूर्ण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य है। आज (गुरुवार) 19 नवम्बर को गोरखपुर में जनगणना-2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। सभी सम्मानित उत्तर प्रदेश वासियों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।’
मुख्यमंत्री योगी ने राज्य के सभी निवासियों से अपील की कि वे डिजिटल स्व-गणना के माध्यम से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। मुख्यमंत्री योगी ने एक्स हैंडल पर लिखा, मुझे गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने पर बहुत गर्व हो रहा है और इस तरह मैंने इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। यह जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह सर्वांगीण, समावेशी और नियोजित विकास के लिए एक मजबूत आधार भी है। मैं राज्य के सभी निवासियों से अपील करता हूं कि वे डिजिटल स्व-गणना के माध्यम से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। जनगणना-2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच हाउस लिस्टिंग (घरों की सूची बनाना) और उसके बाद फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना। जनगणना देश या किसी निर्धारित क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक डेटा को इकट्ठा करने, संकलित करने, विश्लेषण करने और प्रसारित करने की एक प्रक्रिया है।
जनगणना के माध्यम से एकत्र की गई व्यापक जानकारी, योजनाकारों, प्रशासकों, शोधकर्ताओं और डेटा का उपयोग करने वाले अन्य लोगों के लिए डेटा का सबसे समृद्ध स्रोत बनती है। सरकार के अनुसार, जनगणना शासन (गवर्नेंस) के लिए एक महत्वपूर्ण आधार का काम करती है, जिससे राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। इसलिए हम सभी का कत्र्तव्य है कि जनगणना में उत्साह के साथ भागीदार बनें। (अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)



