लेखक की कलम

जनता की कमाई, नेताओं ने लुटाई

जनसेवा के नाम पर जनता की कमाई अपने स्वार्थ-साधन में लुटाने वाले नेताओं से अब सवाल पूछना अनिवार्य हो गया है। दान देने की परम्परा भारतीय संस्कृति मंे है और इसे इहलोक और परलोक को सुखद बनाने की कामना से दिया जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही एक भक्त ने तिरुपति बाला जी के मंदिर मंे सवा मन सोना दान किया और अपना नाम भी गुप्त रखा। इसी तरह राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को अगर मुफ्त की रेवड़ी बांटनी है तो अपने बैंक खाते से अथवा पार्टी फण्ड से क्यों नहीं बांटते? करोड़पति और अरबपति नेताओं के लिए मुश्किल नहीं है कि वे महिलाओं के बैंक खातों मंे दो-दो हजार रुपये न दे सकें अथवा छात्राओं को स्कूटी न दे सकें। ये लोग जनता की कमाई पर दानशीलता क्यों दिखाते हैं। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों मंे विधानसभा चुनाव होने है और अब घोषणा पत्र जारी होना शुरू हो गये हैं। लोक लुभावन वादे किये जाएंगे। उत्तर प्रदेश मंे सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है। दूसरी पार्टियां भी अपने-अपने घोषणा पत्र मंे इसी प्रकार की बातें दोहराएंगी। मजे की बात यह कि कर्नाटक मंे अभी विधानसभा चुनाव नहीं हो रहे हैं लेकिन जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के नेता कुमार स्वामी ने कहा राज्य में एनडीए सरकार बनी तो ग्रामीण महिलाओं को 2 गाय देंगे। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में प्रत्येक परिवार को 15 हजार रुपये प्रति महीना देने का वादा किया है। गोवा में भी 2027 मंे विधानसभा चुनाव होने हैं।
कर्नाटक में 2028 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा वादा करते हुए कहा है कि यदि 2028 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनती है तो ग्रामीण परिवारों की प्रत्येक महिला को दो गाय दी जाएंगी। कुमारस्वामी ने दावा किया कि यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि आजकल चुनावों में विभिन्न दल लोगों के खातों में सीधे नकद राशि देने के वादे कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की गारंटी योजनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे कांग्रेस कौन सी नई गारंटी लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि यदि 2028 में एनडीए को सत्ता मिलती है तो ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दो-दो गाय उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके अनुसार इससे महिलाएं नियमित आय अर्जित कर सकेंगी और उन्हें आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कुमारस्वामी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे महिलाएं खुद कमाने वाली बनें और आर्थिक रूप से मजबूत हों। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में जारी आशा कार्यकर्ताओं के धरने को लेकर भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया अमानवीय है और गरीबों के प्रति संवेदनहीन है। कुमारस्वामी ने कहा कि आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं को न तो मुख्यमंत्री और न ही किसी जिम्मेदार मंत्री ने औपचारिक बातचीत के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से महिलाएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं, लेकिन सरकार की ओर से सार्थक पहल नहीं दिखाई दे रही है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आशा कार्यकर्ताओं से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं से अवगत है और समाधान निकालने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले पर चर्चा करेंगे और उचित समाधान तलाशेंगे।
उधर, आम आदमी पार्टी की ‘महंगाई मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत 26 नवम्बर को गोवा के कैनाकोना तालुका से हुई। उन्होंने प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये का लाभ देने का वादा किया। यह यात्रा 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप गोवा प्रभारी आतिशी ने संविधान दिवस पर म्हारगाई (महंगाई) मुक्ति यात्रा को हरी झंडी दिखाई। महंगाई, भ्रष्टाचार और दलबदल के खिलाफ आप की यह यात्रा दक्षिण से उत्तर गोवा तक जाएगी। पहले दिन की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना और रोड शो से हुई। नेताओं ने डायलिसिस मरीजो से मुलाकात की और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में लोगों ने अपने भारी-भरकम बिजली बिल जलाए।
इस दौरान आप की छह गारंटियां लोगों को दीं गयीं, जिसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर महिला को 3,000 रुपये महीना, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, हर गांव में खेल मैदान और धारा 39ए खत्म करना शामिल हैं। पहले दिन की यात्रा का समापन एक आदिवासी परिवार के घर रात्रि प्रवास के साथ हुआ। पार्टी ने संदेश दिया कि यह यात्रा जनता की बात सुनने से शुरू हुई है। आम आदमी पार्टी की ‘महंगाई मुक्ति यात्रा की शुरुआत गोवा के कैनाकोना तालुका से हुई। उन्होंने प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये के लाभ देने का वादा किया।यह यात्रा 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक, बेनोलिम के विधायक कैप्टन वेन्जी विएगास और पार्टी की अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश गांवकर ने कैनाकोना स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर से यात्रा को रवाना किया। नाइक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली, ईंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गोवा के आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। आतिशी ने कहा, आप की गारंटी से परिवारों को बढ़ती कीमतों के बोझ से राहत मिलेगी और प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये के लाभ मिलेंगे। आप नेताओं ने कहा कि इस अभियान के दौरान परिवारों पर महंगाई के असर को उजागर किया जाएगा और पार्टी के वादों को भी राज्यभर के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सवाल फिर वही कि यह पैसा किस फंड ने आम आदमी पार्टी देगी? (अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button