लेखक की कलम

भाजपा को इस बार राधे का सहारा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 2027 का विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाने की पुख्ता तैयारी कर रही है। एक तरफ कार्यकर्ताओं की पसंद के उम्मीदवार उतारने की घोषणा की गयी है तो दूसरी तरफ कृष्ण जन्म मंदिर को बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। गत दिनों मथुरा मंे भाजपा नेताओ का चुनाव को लेकर गंभीर मंथन हुआ और राधे-राधे, कमल खिला दे मंत्र के साथ चुनावी शंखनाद किया गया। ऐसा नहीं है कि भाजपा सिर्फ कृष्ण जन्मभूमि मंदिर तक ही सीमित रहेगी। योगी आदित्यनाथ ने हर पहलू को ध्यान मंे रखकर रणनीति बनायी है। चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी को लगातार उसके अतीत में लपेटकर जनता के सामने उसकी नकारात्मक छवि पेश कर रहे हैं। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चैधरी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। योगी सरकार के विकास कार्यों कानून-व्यवस्था और विशेष रूप से प्रदेश मंे सांस्कृतिक पहचान को बढ़ाने की बातें जन-जन तक पहुंचाई जा रही हैं।
गत दिनों मथुरा में हुई यूपी बीजेपी की अहम योजना बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और पार्टी के चुनावी मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक का संदेश साफ रहा कि बीजेपी तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने संगठन से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की है। बैठक का मूल मंत्र रहा- ‘राधे-राधे, कमल खिला दे।’
मथुरा में प्रदेश बीजेपी की योजना बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के चुनावी एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी आगामी चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ सांस्कृतिक पहचान व राष्ट्रवाद के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बैठक की शुरुआत ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के उद्घोष के साथ हुई। पार्टी का जोर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहेगा। साथ ही पंकज चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे को भी जनता के सामने उजागर किया जाएगा।
योजना बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। पार्टी के रणनीतिकारों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। फिर भी बीजेपी की चुनावी रणनीति में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा अहम स्थान ले सकता है। पार्टी के भीतर इसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा से जुड़ी सांस्कृतिक-धार्मिक पहचान के संदर्भ में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अपने आगामी संकल्प पत्र में भी मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण से जुड़े संकल्प का उल्लेख कर सकती है। इसको लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी बैठक के बाद कहा कि हम सभी की इच्छा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने। जल्द ही पार्टी का संकल्प पत्र आएगा और उसमें इस विषय को शामिल किया जाएगा। बीजेपी की चुनावी रणनीति में धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ विकास और कानून-व्यवस्था को भी प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी के चुनावी एजेंडे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता, विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तथा राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत जैसे पांच बड़े मुद्दे शामिल बताए जा रहे हैं।
वहीं, चुनावी मैदान में पार्टी मुख्य रूप से विकास, कानून-व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान व राष्ट्रवाद के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे पिछली सरकारों के कार्यकाल और योगी सरकार के कामकाज की तुलना जनता के सामने रखें। खास तौर पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पिछली सरकारों के दौर और मौजूदा सरकार के मॉडल को लेकर लोगों के बीच चर्चा करने को कहा गया है।
बैठक में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने पर भी खास जोर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। अब संगठन की जिम्मेदारी है कि वह सभी लाभार्थियों तक पहुंचे और उन्हें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे। इसके साथ ही पार्टी हर ब्लॉक में चैपाल आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इन चैपालों के जरिए कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। एसआईआर, ईवीएम और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर भी पार्टी अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं को विपक्ष के आरोपों और नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए गए।
बीजेपी की इस बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे अहम बताया गया। पार्टी नेतृत्व का जोर रहा कि चुनाव में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैं। बूथ स्तर पर युवाओं को पार्टी से जोड़ने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और हर बूथ तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। हालांकि, बैठक में संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुद्दा भी उठा। कई नेताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं में असंतोष है। ऐसे में चुनाव से पहले उनकी नाराजगी दूर करना जरूरी है। पार्टी के सामने चुनौती है कि संगठन के सभी स्तरों पर तालमेल बनाया जाए और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में पूरी तरह सक्रिय किया जाए। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी पार्टी के एजेंडे और अब तक पूरे हुए कार्यों को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख मुद्दों में से राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का काम पूरा हुआ है, जबकि अभी दूसरे मुद्दों पर काम बाकी है।
बीजेपी के टॉप नेताओं की मीटिंग में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावी मैदान में उतरेंगे। इन बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगले महीने से दौरा शुरू हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है। बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जाएगा। शक्ति केंद्रों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और गृह मंत्री अमित शाह इन सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने तैयारी की है कि उत्तर प्रदेश के सभी छह इलाकों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। ब्रज, पश्चिम, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, अवध और गोरखपुर क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्राओं की कमान राज्य के सीनियार नेता संभालेंगे। सभी यात्राओं का समापन लखनऊ में एक बड़ी रैली करके किया जाएगा, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button