विश्व-लोक

ट्रम्प की मनमानी से इजरायल को झटका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम करने का तरीका एकदम अलग हैं, वह प्लान तो 10 लोगों को जमा करके बनाते हैं लेकिन प्लान से पीछे हटने का फैसला खुद ले लेते हैं और अपने उन दोस्तों को सीधे मुंह बताते भी नहीं हैं। एक बार फिर यह बात साबित हुई है और इसबार भी झटका इजरायल को लगा है। ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका और इजरालय ही कूदे हैं लेकिन डोनाल्ड ट्रंप फैसले एकतरफा ले रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजरालय के साथ मिलकर ईरान पर बहुत बड़े हमले का प्लान बनाया था, लेकिन वह आखिरी वक्त में पीछे हट गए और कथित तौर पर इजरायल को बताया भी नहीं। इजरायल को ट्रंप के इस फैसले की जनकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली।
इजरायल के चैनल 12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के रक्षा
और राजनयिक अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर किए जाने वाले हमले की योजना के बारे में उन्हें घंटों तक कोई जानकारी नहीं दी गई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एकतरफा रद्द कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद मीडिया को आकर कहा कि यह एक बहुत बड़ा हमला होने वाला था। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला होता लेकिन उन्होंने (ईरान ने) हमसे ऐसा न करने को कहा। उन्होंने कहा, प्लीज ऐसा मत कीजिए। उनके पड़ोसियों ने भी यही कहा और इसलिए अब हम देखेंगे कि क्या हम परमाणु हथियार खत्म करने की दिशा में कोई समझौता कर सकते हैं या नहीं।
यानी ट्रंप मान रहे हैं कि वह ईरान पर एक बहुत बड़े हमले के लिए तैयार थे लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने कदम खींच लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button