विश्व-लोक

तालिबान ने पाक की नाक में कर दिया दम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर से जंग शुरू हो गई है। दोनों देशों ने कहा कि दूसरे पक्ष को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका देश अपने पड़ोसी के साथ “खुली जंग” में है। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों देशों की सैन्य ताकत कितनी है। यह जानने के लिए हम लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के आंकड़ों को आपके सामने रखते हैं और बताते हैं कि सैन्य ताकत और हथियारों के मामले में पाकिस्तान, अफगानिस्तान से कितना आगे है। पाकिस्तान की रक्षा सेनाओं में कुल 6,60,000 सक्रिय सैनिक हैं। इनमें। 5,60,000 थल सेना में हैं 70,000 वायुसेना में और 30,000 नौसेना में हैं। दूसरी तरफ अफगान तालिबान की सेना छोटी है। उसके पास लगभग 1,72,000 सक्रिय सैनिक हैं। हालांकि, उसने अपनी सेना को बढ़ाकर 2,00,000 करने की योजना घोषित की है। पाकिस्तान के पास 465 लड़ाकू विमान हैं और 260 से ज्यादा हेलीकॉप्टर हैं, जिनमें बहुउद्देश्यीय, हमला करने वाले और सैनिक ले जाने वाले हेलीकॉप्टर शामिल हैं। अफगानिस्तान के पास कोई लड़ाकू जेट नहीं है और उसकी कोई मजबूत वायुसेना नहीं है। उसके पास कम से कम 6 विमान हैं, जिनमें से कुछ सोवियत काल के हैं, और 23 हेलीकॉप्टर हैं लेकिन यह साफ नहीं है कि इनमें से कितने उड़ान भरने की हालत में हैं। पाकिस्तान के पास 6,000 से ज्यादा बख्तरबंद लड़ाकू वाहन हैं और 4,600 से अधिक तोपें हैं। अफगान सेना के पास भी बख्तरबंद वाहन हैं, जिनमें सोवियत काल के मुख्य युद्धक टैंक, सैनिक ले जाने वाले बख्तरबंद वाहन और पानी के अंदर चलने वाले वाहन शामिल हैं, लेकिन उनकी सही संख्या पता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button