मस्र में शरीफ के सामने ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘भारत महान देश है जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं।’’ ट्रंप ने गाजा में इजराइल-हमास के बीच करीब 2 साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए युद्ध विराम पर बनी सहमति के बाद मिस्र के शर्म अल शेख शहर में विश्व नेताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ‘‘भारत और पाकिस्तान एक साथ बहुत अच्छी तरह से रहेंगे।’’
ट्रंप ने अपने पीछे खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर देखते हुए कहा, ‘‘भारत महान देश है और मेरे बहुत अच्छे मित्र उसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे।’’
ट्रंप अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच के विवाद समेत सात विवादों को सुलझाने का दावा करते रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने इजराइल-गाजा विवाद को जोड़कर यह संख्या 8 कर दी है। नोबेल पीस प्राइज नहीं मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि मैंने अब तक 8 युद्ध रुकवाए हैं। ऐसा करना सम्मान की बात है। मैंने लाखों लोगों की जान बचाई। ट्रम्प कहते हैं कि, अभी जो नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया यह 2024 के लिए चुना गया था लेकिन कुछ लोग कह रहे थे कि मैं अपवाद बन सकता हूं क्योंकि मैंने जो जंग रुकवाई हैं वो सभी इस साल यानी 2025 के घटनाक्रम हैं फिर भी मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया। मैंने यह जीवन बचाने के लिए किया।



