देश

पूर्व सीएम कमलनाथ मतदान के पहले श्रमिक वर्ग को साधने की कोशिश

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का घमासान जारी है। सात महीने को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रैली, सभाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को अपने पाले में करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक्स (ट्वीट) कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
उन्होंने एक्स कर लिखा- किसी पार्टी के वादों को उसके इरादों से पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देश के श्रमिक वर्ग को इन घोषणाओं को बहुत ध्यान से देखना चाहिए और उसी के आधार पर मतदान करना चाहिएश्।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button