देश

भारत को वैश्विक महाशक्ति और अत्मनिर्भर बनाने का सपना केवल भाजपा ही कर सकती है पूरा : गडकरी

जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा करते हुए कहा है कि देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने और आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है। गडकरी ने जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम करते हुए वह देश के हर एक नागरिक की मजबूती के लिए काम करती है।
इसलिए इस चुनाव से ना केवल राजस्थान का बल्कि भारत का भी भाग्य बदलने वाला है। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की। कर्नल राठौड़ ने आज हाथोज, माचवा, चम्पापुरा, रूंझया मोड़, इंदिरा कॉलोनी, भरत अपार्टमेंट, टैगोर नगर, करणी पैलेस, सिरसी मोड़, सिवार, बिन्दायका, मुकुंदपुरा, नटलालपुरा, श्रीरामपुरा, मीणा वाला, धाभास में जनसंपर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि एक और जहां केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार लगातार देश को मजबूत बनाने का काम कर रही है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण किया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के चलते सरकार ने जनता की मेहनत की कमाई को जमकर लूटा, प्रदेश में विकास कार्य ठप रहे, भ्रष्टाचार से बनी सड़के पहली बरसात में ही बह गई और प्रदेश की जनता तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच पाया।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अगले पांच सालों में झोटवाड़ा में सीवरेज, सड़क, हाईटेंशन लाईन को भूमिगत करने और हर घर में नल से पीने का पानी आने सहित विकास के वो सभी काम होंगे जो पिछले पन्द्रह सालों में भी नहीं हो पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button