देश

मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान, पित्रोदा के बयान पर घिरी कांग्रेस

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और इस समय कोई भी गलत बयान किसी भी पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर, जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब एक बार फिर सैम पित्रोदा ने विवादित बयान देकर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है। दरअसल सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को लेकर कहा है कि भारत में पूर्व के लोग चाइनीज, तो दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इसके बावजूद हम सब एक हैं। पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button