देश

पटवारी पर हमलावर हुए वीडी शर्मा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने प्रियंका गांधी से भी जीतू पटवारी को लेकर कई सवाल पूछे। वीडी शर्मा ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी ने अभद्र टिप्पणी की उनके नेता दिग्विजय सिंह भी महिलाओं पर टिप्पणी कर चुके हैं। क्या प्रियंका जीतू की बात का समर्थन करती हैं। आगे शर्मा ने कहा कि चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मोदी सरकार को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता नेतृत्व से निराश हैं, कांग्रेसियों को मोदी सरकार बनने की उम्मीद है जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट ही नहीं डाले, जिसके कारण वोटिंग कम हुई है।
अब राहुल माफी मांगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव प्रत्याशियों का नहीं मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है। ये चुनाव 2047 के विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव देश विरोधी मानसिकता के खिलाफ है। केंद्र की मोदी सरकार ने संकल्प पत्र में आयुष्मान भारत से गरीब और बुजुर्गों को स्वस्थ बनाया। पांच लाख तक का निशुल्क इलाज का अधिकार दिया। कांग्रेस धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button