राजनीतिलेखक की कलम

राजस्थान में नड्डा के वादे

 

मिजोरम और मध्य प्रदेश में विधानसभा के लिए मतदान सम्पन्न होने के साथ ही चुनावी संग्राम विश्राम की अवस्था है। अब 25 नवम्बर को राजस्थान में मतदान होना है। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के ही बीच है। हालांकि आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत कुछ अन्य राजनीतिक दल भी दमखम के साथ मैदान में खड़े हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि राजस्थान को केन्द्र सरकार ने भरपूर मदद दी है। खासतौर पर अगर ढांचागत विकास की बात करें तो केन्द्र सरकार ने यहां जबर्दस्त काम किया है। उदाहरण देते हुए नड्डा कहते हैं कि बीते 9 साल में ही राज्य मंे 23 नये मेडिकल कालेज खोले गये हैं। नड्डा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की जनता से वादा किया है कि उसकी सरकार बनने पर आपणो अग्रणी राजस्थान बनाया जाएगा। पिछड़ों और अनुसूचित जाति पर अत्याचार का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा है कि यह घोषणा पत्र हमारे लिए रोडमैप होगा। यहां मतदान 25 नवम्बर को होगा। इसलिए भाजपा और कांग्रेस के नेता इस बीच पूरी ताकत झोंक देंगे। अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेता धंुआधार रैली कर रहे हैं। भाजपा ने संकल्प पत्र में 12वीं पास छात्राओं को स्कूटी और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 15 नवम्बर को राजस्थान का मेनिफेस्टो जारी किया। बीजेपी ने राजस्थान के लिए इसका नाम आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र रखा है। जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि राजस्थान में अगर हमारी सरकार बनी तो परीक्षापत्र लीक व अन्य घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के पिछले पांच साल के कार्यकाल की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान की बहन-बेटियों व माताओं का अपमान, परीक्षा पत्र लीक, गरीब व पिछड़ों पर अत्याचार व किसानों का तिरस्कार हुआ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के लिए बीजेपी का मेनिफेस्टो एक करोड़ से ज्यादा लोगों से सुझाव लेने के बाद तैयार किया गया है। जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र हमारे लिए रोड मैप है। बीजेपी ने जो नहीं कहा था वो भी करके दिखाया है। आज राजस्थान में जैसे हालात हैं उसे देखते हुए ये बेहद जरूरी है कि कांग्रेस की सरकार को यहां बदला जाए। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार से होती है। बीजेपी का घोषणा पत्र सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आधारित है। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं के जरिए किसानों को बीजेपी ने आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्रों का जिक्र किया और कहा कि सात महीने में छह लाख सरकारी नौकरी युवाओं को दी हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने बीजेपी राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, कन्हैया लाल जैसे मुद्दों को लेकर गहलोत सरकार पर हमला किया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब पूरे परवान पर है। प्रदेश की 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार 23 नवंबर तक होगा, जिसमें अब मात्र 7 दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के ताबड़तोड़ सभाएं, रैलियां करने में जुट गई है। इस कड़ी में आज यानी की गत 16 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भाजपा, कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की सभाएं और रैली हुईं। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नाम शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवली में सभा की। अमित शाह भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह की सभा में भाजपा ने भारी भीड़ जुटाने का किया दावा किया है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तारानगर सीट से अपने अभियान का आगाज किया। यहां से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ उम्मीदवार है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने नरेंद्र बुडानिया उम्मीदवार बनाया है। बुडानिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश की अन्य सीटों पर भी सभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने सादुलशहर में जनसभा को संबोधित किया। वहां उनके साथ सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान प्रभारी रंधावा भी मौजूद थे। राहुल कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश जांगिड़ के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। सादुलशहर के बाद राहुल गांधी हनुमानगढ़ जिले के नोहर में गये। यहां राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण के पक्ष में जनसभा की।

यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी ने भी उसी दिन कोटा के इटावा में तेजाजी मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद गोचर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद बूंदी में भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी ने केकड़ी, पुष्कर और किशनगढ़ में सभा को संबोधित किया। किशनगढ़ से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया।
इसी क्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने श्रीगंगानगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो सभाओ को करेंगे सम्बोधित किया। मनोहर लाल खट्टर ने हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के पक्ष में रोड शो किया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 15 नवंबर को संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। बीजेपी ने इस संकल्प पत्र में जनता से कई वादे किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर जिले में महिला थाना खुलेगा। हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया जाएगा। बच्ची के पैदा होने पर उसे सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा। बीजेपी सरकार बनने पर सीएम फ्री स्कूटी और लखपति योजना लाएंगे। इसी तरह गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जाएगी। 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार बनने पर पांच साल में ढाई लाख सरकारी नौकरी देंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संकल्प पत्र अन्य पार्टियों के लिए औपचारिकता है लेकिन, बीजेपी के लिए यह विकास का रोडमेप है। (हिफी)

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button