एडेन मार्करम को मोहम्मद सिराज ने किया आउट
केपटाउन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया गया है। रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार की वापसी हुई है। आवेश खान को डेब्यू का मौका नहीं मिला। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एंगिडी को शामिल किया गया। चोट के कारण कप्तान तेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर डीन एल्गर ने कमान संभाली है। एल्गर के करियर का यह आखिरी टेस्ट भी है। गेराल्ड कोएट्जी भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।
दोनों बोर्ड की सहमति से दूसरे टेस्ट मैच के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1रू30 बजे से शुरू होने वाला था। अब दोपहर दो बजे से शुरू होगा। पांचों दिन खेल शुरू होने का समय यही रहेगा।
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रन से अपने नाम किया था। भारत के लिए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं है। दूसरा केपटाउन में होगा और यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब है। 31 सालों में अब तक न्यूलैंड्स ग्राउंड पर जीत नहीं मिली है।