देश
लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : हर्ष महाजन
शिमला। हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को झटका देकर भाजपा टिकट से अप्रत्याशित तौर पर राज्यसभा पहुंचे सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी चार सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उपचुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे। कभी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे हर्ष महाजन का कहना है कि आज प्रदेश व देश में कांग्रेस की दयनीय हालत है। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार कुछ समय की मेहमान है। आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी।