उत्तर प्रदेश

प्रियंका ने दी रिश्तों की दुहाई, बड़ी लड़ाई का किया आह्वान

लखनऊ। प्रियंका गांधी ने नए अंदाज में चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने चार पीढ़ियों से चल रहे रिश्तों की दुहाई दी। बड़ी लड़ाई के लिए आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से 24 में से 20 घंटे देश के लिए मांगा।
रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कभी पुचकारा तो कभी आगाह किया। भाजपा का डर दिखाया तो संविधान रक्षा से लेकर पोलिंग बूथ पर सतर्क रहने का संदेश दिया। यहां तक कहा कि यदि डर रहे हों तो अभी पीछे हट जाना। आगे बढ़ना तो फिर रूकना नहीं। इस वक्तव्य के जरिये उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हम में लड़ने की हिम्मत है। लड़ेंगे और जीतेंगे भी। प्रियंका ने भाजपा सरकार की तुलना ब्रिटिश शासन से करते हुए कहा कि यह वक्त, उस वक्त से अलग नहीं है। देश में गरीबों और किसानों को नकारा जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन हर धर्म में सेवा का धर्म सिखाया जाता है। सत्य के साथ रहना चाहिए। यही हमारी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस सरकार के कराए विकास कार्यों की दुहाई दी। यह भी कहा कि कई बार चाह कर भी यहां के लोगों की मदद नहीं कर पाई। किसी ने नल मांगा तो किसी ने सड़क। मांगना मतदाताओं का अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button