देश

राष्ट्रपति ने तोमर,पटेल और सरूता के इस्तीफे स्वीकार किए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता के मंत्रिपरिषद से इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिए हैं। इन सभी मंत्रियों ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मू ने इन सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।
राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार और राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा है। राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button