राजनीतिलेखक की कलम

यूपी में सियासत बजरिए यात्रा

 

यात्रा से अनुभव मिलता है, इसमें कोई संदेह नहीं लेकिन राजनीति में तो चुनाव जीतकर सत्ता पर कब्जा करना ही सबसे बड़ा ध्येय होता है। इस लक्ष्य को भी यात्रा के माध्यम से क्या प्राप्त किया जा सकता है? यह सवाल अभी सुलझ नहीं पाया है। याद कीजिए कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने भारत यात्रा की थी और उसको लेकर काफी बड़े दावे भी किये गये थे लेकिन अभी हाल में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांगेस के हाथ से तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार चली गयी। इसका मतलब यहां पर यात्रा ने चुनाव मंे विजय दिलाने मंे कोई जादू नहीं किया। अब एक और यात्रा का उल्लेख करते हैं। यह यात्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से निकाली थी जिसे रामरथ यात्रा बताया गया था। इस यात्रा ने चमत्कार कर दिया और दो सांसदों की पार्टी तीन सौ से ऊपर सांसदों की पार्टी बन गयी है। यहां पर यात्रा ने राजनीति मे आशातीत सफलता दिलाई है। इसलिए राजनेता यात्रा का मोह नहीं छोड़ पाते हैं। उत्तर प्रदेश मंे भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की तरफ के यात्रा निकालने की घोषणा की गयी है। भाजपा के मंत्री और विधायक जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जा रहे हैं तो कांग्रेस केे नेता परिवर्तन यात्रा निकालेंगे।

इसमंे कोई संदेह नहीं कि हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव नतीजे भाजपा के लिए उम्मीद से ज्यादा अच्छे साबित हुए हैं। तीन राज्यों मंे मिली शानदार जीत से भाजपा उत्साहित है और देश को सबसे ज्यादा सांसद देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश मंे विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालेगी। यह यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर है। जनता से संवाद निरंतर रखना जरूरी हो गया है। ग्रामीण ़क्षेत्र मंे भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस प्रकार सरकार उत्तर प्रदेश मंे ग्रामीणों के बीच भाजपा की पकड़ को मजबूत करेगी। इस दिशा मंे प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश कहते हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव मंे जनता को जोड़ने का काम किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कितने लोगों को गरीबों के लिए आवास दिया गया है। यह भी देखा जाएगा कि कितने गरीबों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। इन सभी से सम्पर्क करने का प्रयास किया जाएगा। गरीबों के लिए आवास, निःशुल्क राशन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, श्रमिकों को काम, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का लाभ ले रहे लोगों तक भाजपा के लोग पहुंचेंगे।

इस प्रकार आर्थिक व सामाजिक समृद्धि की गारंटी के साथ भाजपा के मंत्री और विधायक उत्तर प्रदेश मंे यात्रा करेंगे। गांव वालों को बताया जाएगा कि विकसित भारत तभी संभव है जब गांव के लोग आत्मनिर्भर होंगे। भाजपा की मंडल स्तर पर गठित 15 सदस्यों वाली टीम गांव, गली-मोहल्लों और मजरे-टोले तक पहुंचेगी। भाजपा यूपी मंे काफी मजबूत स्थिति में है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मंे बीते 6 वर्षों मंे प्रदेश मंे काफी निवेश हुआ है और युवाओं को रोजगार भी मिला है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे से यातायात सुगम हुआ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव-गांव यही बताया जाएगा।

योगी सरकार की 8 योजनाओं ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। यात्रा के दौरान इनका उल्लेख किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दूसरा कार्यकाल है। उनके पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं। उत्तर प्रदेश सरकार की ऐसी 8 योजनाएं काफी अहम है जिससे समाज के अलग-अलग तबकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया। योगी सरकार की इन योजनाओं में युवाओं से लेकर महिलाओं, विधवाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को कुछ न कुछ दिया गया है। इससे जहां लोगों को आर्थिक मदद मिली है, वहीं उनका सामाजिक जीवन भी बदला है। योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य के 98.28 लाख लोगों को 1,000 रुपए महीने की पेंशन देती है। इसका लाभ बेसहारा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलता है।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए ‘मुफ्त ऑफलाइन/ऑनलाइन कोचिंग’ करवाती है। ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ से 15,000 से ज्यादा लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सिलेक्ट हुए हैं। योगी सरकार ने दलित वर्ग के कक्षा 9 व 10 के बच्चों के लिए ‘प्री-मैट्रिक वजीफा योजना’ चलाई है। इसका फायदा 25,51,712 बच्चों को मिल चुका है। सरकार इस पर 590 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। एसटी समुदाय के कक्षा 11और 12 के छात्रों के लिए भी सरकार एक ‘वजीफा योजना’ चलाती है। इस योजना का फायदा 66,59,174 बच्चों को मिल चुका है। राज्य में सरकार कुष्ठ रोग के मरीजों को भी मासिक पेंशन देती है। अभी राज्य में ऐसे 11,208 मरीजों को 3,000 रुपए प्रति महीना की पेंशन दी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी चलाती है। इसका फायदा अब तक 3.10 लाख जोड़ों को मिल चुका है। वहीं सरकार से मिलने वाली ग्रांट भी 35,000 से बढ़ाकर 51,000 रुपए कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में सरकार शादी के लिए अल्पसंख्यक समुदाय की भी वित्तीय मदद करती है। योगी सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे लाने के लिए उनकी कंप्यूटर ट्रेनिंग भी करवाई है। इनका उल्लेख यात्रा के दौरान भाजपाई करेंगे।

उत्तर प्रदेश मंे कभी सबसे मजबूत रही कांग्रेस पार्टी अब चैथे-पांचवें पायदान पर खिसक गयी है। सोशल इंजीनियरिंग से भी कुछ हासिल नहीं हुआ। यात्राओं का भी कोई खास नतीजा अब तक कांग्रेस को नहीं मिला है, फिर भी 2024 के लोकसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य मंे कांग्रेस पार्टी जल्द ही परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस के यूपी मंे अध्यक्ष अजय राय ने सपा से पंगा ले रखा है। अजय राय ने ही पिछले दिनों बताया था कि पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक मंे ही यात्रा का आयोजन तय किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा निकालने का एजेण्डा बनाया गया है। अजय राय बताते हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में पांव-पांव, गांव-गांव के नाम से यात्रा निकाली जाएगी जबकि शहरों मंे डगर-डगर, नगर-नगर यात्रा निकाल कर जनता को भाजपा की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया जाएगा। अजय राय के अनुसार इस यात्रा मंे जिलों के पदाधिकारी के साथ सभी कांग्रेसजन शामिल होंगे। कांग्रेस की इस यात्रा मंे कर्म के साथ धर्म भी शामिल किया जाएगा। इसीलिए भाजपा का काला चिट्ठा बताने वाली यात्रा का समापन तीर्थ नगरी नैमिषारण्य (नीमसार) में होगा। बहरहाल, अभी यात्रा के प्रारम्भ और समापन की तारीख घोषित नहीं हुई है। (हिफी)

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button