उत्तर प्रदेश

साल 2024 में पौधरोपण की तैयारियों की सीएम योगी ने की समीक्षा, अगले साल यूपी में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2024 में पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ा कर 35 करोड़ कर दिया है। उच्च स्तरीय बैठक में योगी ने वृहद पौधारोपण अभियान-2024 के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 6 वर्ष में 168.14 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है। स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट 2015 और 2021 के अनुसार प्रदेश के वनाच्छादन में 1,02,999 एकड़ की वृद्धि हुई है और वृक्षाच्छादन में 93,119 एकड़ की वृद्धि हुई है। इस प्रकार, समवेत प्रयासों से कुल हरित क्षेत्र में 1,96,118 एकड़ की बढ़ोतरी हुई है। यह कार्य वृहद जनसहयोग से ही संभव हो सका है।
उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में एक बार पुनः वृहद पौधरोपण का अभियान आयोजित होगा। हमारा लक्ष्य हो आगामी सत्र में कुल 35 करोड़ पौधे लगाए जाएं। इसके तहत एक दिन ऐसा नियत करें जब एक दिन में उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या के बराबर पौधे लगाए जाएंगे। यह बड़ा अभियान है, इसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। सभी को प्रयास करना होगा। श्पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओश् के संदेश से को जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी कचरे का एक बड़ा भाग हानिकारक प्लास्टिक का है। इसका उपयोग न करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जायें। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button