सम-सामयिक

विश्व के लिए उथल-पुथल भरा रहा

 

 

देश और दुनिया दोनों के लिए बीतने जा रहा वर्ष 2023 उथल-पुथल भरा रहा। साल के शुरू मंे जहां तुर्किए मंे जबर्दस्त भूकम्प आया और 60 हजार लोगों की जान चली गयी तो भारत ने जी-20 के अध्यक्ष रूप मंे अफ्रीकी द्वीप सूमह के 54 देशों को सदस्य बनाकर कूटनीतिक दक्षता साबित की। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को न सिर्फ कुर्सी छोड़नी पड़ी बल्कि वह जेल भी पहुंचे। इसी साल हमास ने इजरायल पद जबर्दस्त हमला किया तो उतनी ही बेरहमी से इजरायल ने गाजा पट्टी पर बम बरसाए। भारत में इस साल चंद्रयान ने सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की और संसद के नये भवन मंे कार्यवाही शुरू हुई। हालांकि साल की विदाई के समय संसद मंे दो युवक दर्शक दीर्घा से कूटे और येलो धुंआ छोड़कर सुरक्षा मंे बड़ी चूक का पर्दाफाश किया। राजनीतिक रूप से भाजपा ने जहां भरपूर सफलता पायी, वहीं कांग्रेस भी हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना मंे सरकार बनाने मंे सफल रही। अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए यह साल मुसीबत भरा रहा। उनकी पार्टी आबकारी घोटाले मंे उलझी रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल भेजे गये। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक झड़प ने मानवता को शर्मसार किया।

बीतने जा रहे साल 2023 में भारत से लेकर अन्य देशों में कई बड़ी घटनाएं हुईं। साल 2023 ने इजरायल और हमास की जंग जैसे गहरे घाव देखे तो कई ऐसे पल भी देखें हैं जिन पर गर्व किया जा सके। भारत के लिए ये साल बेहद खास रहा। इस साल भारत ने चांद पर विजय पाने के अलावा जी-20 समिट आयोजित कर दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया। देश और दुनिया के लिए ये साल कई बेशकीमती पल समेटे गुजर रहा है। साल के शुरू में पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं। त्रिपुरा में भाजपा फिर से काबिज हुई। मेघालय और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार की सहोदर है। त्रिपुरा के चुनाव में पूर्व कांग्रेस नेता और प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा के नेतृत्व वाली आदिवासी पार्टी टिपरा मोथा की भी अच्छी राजनीतिक शुरुआत हुई है।

बीत रहे साल की 26 फरवरी को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई। दिल्ली की शराब नीति के तहत हुए भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनके अलावा आप लीडर सत्येंद्र जैन भी गिरफ्तार किए गए। मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को सजा सुनाई गयी। जिसके बाद उन्हें संसद सदस्यता से अयोग्य करार किया गया। उन्हें अगस्त में राहत मिली, जहां सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर स्टे लगाया और उनकी सदस्यता बहाल हुई। सांसद हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की सरेआम हत्या के आरोप में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान तीन युवकों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस साल अप्रैल माह में, भारत चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया। मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की। इसके जरिए एक बार फिर कांग्रेस की दक्षिणी राज्य में वापसी हुई। मैती और कुकी समुदाय के बीच विवाद के चलते मणिपुर में हिंसा का दौर शुरू हुआ। एक आदिवासी छात्र संगठन की विरोध रैली के बाद प्रदेश में जातीय हिंसा भड़क उठी। मैती और कुकी समुदाय के आपसी विवाद में 180 लोगों की जान चली गई।

इसी साल भारत को नए संसद भवन की भी सौगात मिली। ये नया भवन देश के पुराने भवन के ठीक बगल में स्थित है। इसका उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बीती 2 जून को ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ। जिसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से टकराई और उसके 22 डिब्बे बेपटरी हो गए। इन डिब्बों में से तीन डिब्बे दूसरी पटरी पर जाकर गिरे और बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टकरा गए। इस हादसे में 296 लोगों की जान गई। इसी साल विपक्ष में मौजूद करीब 28 दलों ने मिलकर इंडियन नेशनल डेवलेपमेंट इंक्लूसिव अलाइंस बनाया। जिसे शॉर्टफॉर्म में इंडिया कहा गया। कांग्रेस नीत ये गठबंधन साल 2024 का चुनाव मिलकर लड़ सकता है। भारत के लिए 23 अगस्त का दिन गर्व करने और जश्न मनाने, दोनों के लिए मुफीद साबित हुआ। ये वही दिन है जिस दिन भारत ने चांद पर नया इतिहास रच दिया। इसी दिन चंद्रयान ने चांद की जमीन पर सक्सेसफुल लैंडिंग की। जिसके साथ भारत दुनिया के स्पेस क्लब में प्रवेश करने में भी कामयाब रहा। चंद्रयान 3 के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया।

9-10 सितंबर को भारत ने दुनियाभर के नेताओं की मेजबानी की, मौका था जी20 शिखर सम्मेलन का। आयोजन जितना विशाल था राजधानी दिल्ली को भी उसी शान के साथ सजाया गया था। उधर, 7 अक्टूबर का दिन हमास और इजरायल के बीच नए जंग के ऐलान का दिन बन गया। इस दिन हमास ने कई इजराइली शहरों पर हमले किए। इस हमले में तकरीबन 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंधक भी बनाया गया। इजराइल ने भी इसका करारा जवाब दिया और हमास पर हमला बोल दिया। एक मोटे अनुमान के मुताबिक, गाजा में 18,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दस लाख से ज्यादा लोग विस्थापन का दर्द झेल रहे हैं।

इस साल एक बड़ा फैसला आया जब 17 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने पर रोक लगा दी। इस साल हुए वन डे वल्र्ड कप में भारत को जीत हासिल नहीं हो पायी हो लेकिन सबका दिल जीत लिया।
इस साल की शुरुआत पहलवानों के प्रदर्शन के साथ हुई थी जब बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे नामी पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करते नजर आए। उनकी मांग थी कि नेशनल रेसलिंग फेडरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण को पद से हटाया जाए। अब साल के अंत में यह विवाद फिर ताजा हुआ जब ब्रजभूषण शरण के नजदीकी संजय ंिसंह कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने। विवाद बढ़ा तो सरकार ने कुश्ती महासंघ ही भंग कर दिया। इस प्रकार साल भर उथल-पुथल रहा। (हिफी)

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button