फिल्मी

क्रिसमस का केट काटते ही रणबीर ने कहा जय माता दी

रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर एक केक काटते हुए दिख रहे हैँ। दरअसल क्रिसमस डे के मौके पर रणबीर कपूर ने केक काटने के दौरान जय माता दी बोलते हुए केक को काटा जिससे सब हैरान हो कर परिवार के लोगो ने हंसना शुरु कर दिया। इस वीडियो में नव्या नवेली नंदा अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं। आदर जैन भी इस पल को अपने मोबाईल में रिकॉर्ड करते नजर आए। इसके बाद कुणाल कपूर ने केक काटा। वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। एक ने कमेंट में लिखा कि लोग सोच रहे हैं कि कपूर परिवार क्रिसमस क्यों मना रहा है। इसकी शुरुआत शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल ने की थी। उन्होंने उनके मृत्यु के बाद भी इसे जारी रखा है और यह एक महान परंपरा है।
रणबीर कपूर इस वक्त अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने उनकी फिल्म को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button