देश

विकास के मामले में दिल्ली को दुनिया के टॉप-5 में पहुंचाएंगे : गडकरी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा का सघन चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चांदनी चौक व दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में जनसभा की। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुराड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के साथ कल्याणपुरी में रोड शो में शिरकत की। जनसभा में गडकरी ने कहा कि दिल्ली को विकास के मामले में दुनिया के टॉप 5 शहरों में पहुंचाएंगे। दिल्ली में आज भ्रष्टाचार के लिए बदनाम सरकार राज कर रही है। पिछले एक दशक से दिल्ली के विकास कार्यों की उपेक्षा हुई है। इसके विपरीत केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया है। पर्यावरण स्वच्छता के लिए दिल्ली को करीब 1800 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं। रैपिड रेल और मेट्रो के विस्तार में योगदान दिया है। वहीं, दक्षिण दिल्ली के जैतपुर में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया। लोग राष्ट्रवाद के लिए वोट करें न कि टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाने वाले लोगों को। चुनाव में फैसला देश के भविष्य का होना है इसलिए मतदान के दिन राष्ट्रवाद की पोशाक भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मनोज तिवारी बड़े मतों से विजयी बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button