देश

अब मैदान में उतरेंगी केजरीवाल की पत्नी सुनीता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनकी गिरफ्तारी के विरोध में अभियान में उतरेंगी। आतिशी के अनुसार, सुनीता केजरीवाल अपने पति के लिए आशीर्वाद मांगने और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए व्यक्तिगत रूप से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में रोड शो की एक श्रृंखला का नेतृत्व करेंगी।
सुनीता केजरीवाल खुद प्रचार में उतरेंगी। वह दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा की जनता से अरविंद के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। अभियान का प्रारंभिक फोकस दिल्ली पर होगा, 27 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली लोकसभा में एक रोड शो होगा, इसके बाद 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में एक रोड शो होगा।
दिल्ली की मंत्री ने कहा कि सुनीता केजरीवाल का अभियान कल से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। 28 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल जी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में रोड शो करेंगी और पश्चिमी दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। आप नेता ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीतिक रणनीति को जिम्मेदार ठहराया।
आतिशी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, श्श्भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उसके राजनीतिक हथियार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया।श्श् उनका यह दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया। दिल्ली, पंजाब और देशभर के लोग अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और वे इस गिरफ्तारी का जवाब आप को वोट देकर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button