उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 251 कलश लेकर राम जन्मभूमि पहुंची सैकड़ों महिलाएं

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेगा लेकिन उसके पहले अयोध्या में उत्सव का माहौल चरम पर दिखाई दे रहा है। अपने आराध्य अपने राजा के स्वागत के लिए अयोध्या वासियों ने मोर्चा संभाल लिया है।सुबह अयोध्या की लगभग हजारों महिलाओं ने बिना किसी आह्वान के बिना किसी नेतृत्व के अयोध्या के सरयू तट के किनारे पहुंचकर कलश में जल भरा और राम जन्मभूमि में प्रवेश किया। इस दौरान पूरे मार्ग भर महिलाएं जय श्री राम का उद्घोष करती रहीं। बुधवार की सुबह अयोध्या के संत तुलसी दास घाट से 251 कलश का मां सरयू की पूजा अर्चना करने के साथ ही सैकड़ों महिलाएं जय श्री राम का उद्घोष करते हुए नाचते गाते राम जन्मभूमि परिसर की ओर रवाना हुई।
महिलाओं के इस आयोजन में अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अपने नूतन आवास में प्रवेश कर रहे हैं। इसकी खुशी हम सभी को है।
आज का यह आयोजन अयोध्या की मातृ शक्ति का है यह कोई प्रायोजित कार्यक्रम नहीं है और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा इस तरह के किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। यह अयोध्या के निवासियों का यहां की मातृ शक्ति का अपने आराध्य अपने लला के प्रति प्रेम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button