स्वास्थ जगत

सर्दियों में अखरोट का सेवन सेहत के लिए लाभकारी है

अखरोट सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है। क्योंकि अखरोट में कैलोरी, एनर्जी, प्रोटीन और कार्ब्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, बी6 और कैल्शियम भी मौजूद होता है। अखरोट के सेवन से मानसिक और हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही इसको खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
अगर आप भी सर्दियों में अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं आपको सर्दियों में कैसे अखरोट का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में अखरोट का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसको आप दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास दूध में अखरोट की गिरी डालें और फिर इसको पका लें। दूध में 2-3 मिनट तक अखरोट को पकाएं और इसके बाद आप इस दूध को लें। इस दूध के सेवन से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अखरोट वाले दूध को पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसलिए आप रोजाना दूध और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिलेंगे। इस तरह से अखरोट का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए सर्दियों में रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसस शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है।
जिस तरह से लोग सर्दियों में गाजर या सूजी का हलवा खाते हैं। ठीक उसी तरह से आप सर्दियों में अखरोट का हलवा बनाकर खा सकते हैं। अखरोट का हलवा बनाने के लिए इसकी गिरी को एकदम बारीक पीस लें। फिर पैन को गैस पर रखकर इसमें घी डालें। इसके बाद गिरी का पेस्ट पैन में डालकर इसको अच्छे से भून लें। रोजाना इस हलवे का सेवन करने से आपको ताकत मिलेगी और यह स्वादिष्ट होने के साथ काफी ज्यादा पौष्टिक भी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button