देश

अगले 25 सालों तक केंद्र में रहेगी भाजपा सरकार, 2024 में अधिक बहुमत से करेगी वापसी : शांतनु ठाकुर

सिलीगुड़ी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने विपक्षी गठबंधनपर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सत्ता से हटाने के प्रयास किए जाएंगे, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अगले 25 सालों तक सत्ता में बनी रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ष्भाजपा अगले 25 वर्षों तक सत्ता में रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तब तक आराम नहीं करेंगे या पद नहीं छोड़ेंगे, जब तक कि उन्होंने जो शुरू किया है उसे पूरा नहीं कर देते। उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम शुरू किया है। उन्होंने एक नए भारत की नींव रखी है।

इस भी पढ़े-उत्तराखंड में भूस्खलन से 4 की मौत, सड़क अवरुद्ध, भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूल बंद

उत्तराखंड में भूस्खलन
उत्तराखंड में भूस्खलन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में उद्घाटन बैठक में आकार लेने वाले विपक्षी गठबंधन ने बेंगलुरु में अपनी दूसरी बैठक में खुद को भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन का नाम दिया।

 

इस गुट का लक्ष्य अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है।
विपक्षी गठबंधन पर और कटाक्ष करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, ष्एनडीए को सत्ता से बाहर करने के लिए कई बैठकें आयोजित की जाएंगी, आप यह नोट कर सकते हैं कि भाजपा पिछले (2019) आम चुनाव से भी अधिक बहुमत के साथ वापसी करेगी।

इस भी पढ़े-जब तक पाकिस्तान हमारे गले की फांस बना रहेगा, हम दुनिया में अपना उचित स्थान नहीं पा सकेंगे : मणिशंकर अय्यर

विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी ताकतों ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्रीय गठबंधन बनाया है, लेकिन गठबंधन के साझीदारों में उनके संबंधित राज्य में मतभेद है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप), जो विपक्षी गुट में भागीदार हैं, उन दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

इस महीने की शुरुआत में, मणिपुर में जातीय हिंसा को संभालने में कथित विफलता को लेकर महागठबंधन ने संसद के मानसून सत्र के

दौरान लोकसभा में केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

इस भी पढ़े-2410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी सरकार

onion
onion

हालांकि, प्रस्ताव ध्वनि मत से गिर गया। इस बीच, प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध पर भाजपा नेता ने कहा, ष्अगर कोई कानून बनता है, तो उसे लागू करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button