खेल-खिलाड़ी

एमएस धोनी को लगा 15 करोड़ का चूना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 क्रिकेट अकादमी सौदे में खटास को लेकर अर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (।ंतां ैचवतजे डंदंहउमदज) के दो अधिकारियों के खिलाफ रांची में आपराधिक मामला दर्ज कराया है।
बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक, मामला मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ दर्ज किया गया है। दिवाकर ने कथित तौर पर ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन एग्रीमेंट में बताई गई शर्तों पर कायम नहीं रहे।
एग्रीमेंट के अनुसार अर्का स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान करना था और मुनाफा शेयर करना था, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर इन शर्तों को पूरा नहीं किया। उन्हें कई बार याद दिलाने के बावजूद, एग्रीमेंट में सहमत शर्तों की अनदेखी की गई। इसके चलते धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को फर्म को दी गई अथॉरिटी रद्द कर दी। इसको लेकर धोनी ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा, लेकिन भेजने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। विधि एसोसिएट्स के दयानंद सिंह ने कहा कि अर्का स्पोर्ट्स ने धोनी को धोखा दिया, जिससे 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने अब तक कुल 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। इस बार फिर सभी की निगाहें धोनी और उनकी टीम पर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button