राजनीति

मिशन-80 की जिम्मेदारी पांडा पर

 

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के तहत विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किये हैं। हालांकि राज्यों मंे पार्टी इकाई के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ सांसदों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों को भी यही जिम्मेदारी सौंपी गयी है लेकिन चुनाव प्रभारी का महत्व अलग ही होता है। उत्तर प्रदेश में वैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनकी मदद के लिए तीन सहायक प्रभारी भी तैनात किये गये हैं। रमेश विधूड़ी, संजीव चैरसिया और संजय भाटिया को सहप्रभारी बनाया गया है। रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से मौजूदा समय में सांसद हैं। इस बार उनको प्रत्याशी नहीं बनाया गया। दूसरे सहप्रभारी संजय भाटिया हरियाणा के करनाल से भाजपा सांसद हैं। इस बार करनाल से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया गया है। उनको मुख्यमंत्री के पद से हाल ही में हटाया गया था। संजय भाटिया को भी इस बार लोकसभा चुनाव मंे प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। तीसरे सह प्रभारी संजीव चैरसिया हैं जो बिहार के दीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चैरसिया को बिहार प्रदेश संगठन के महामंत्री का दायित्व भी मिला हुआ है। संजय भाटिया और संजीव चैरसिया 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश मंे चुनाव के सहप्रभारी का दायित्व निभा चुके हैं। मुख्य चुनाव प्रभारी वैजयंत जय पांडा ओडिशा के केन्द्र पाड़ा सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं, इसलिए मुख्य जिम्मेदारी सहप्रभारियों की है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश मंे कुछ और नेताओं को सहप्रभारी बनाया जा सकता है। इन चुनाव प्रभारियों के साथ ही यूपी मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 40 स्टार प्रचारक भी बनाये गये हैं। इनमंे जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने यूपी के लिए विधायक संजीव चैरसिया, रमेश बिधूड़ी और संजय भाटिया को सह-प्रभारी बनाया है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कुल 13 राज्यों के चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी को नियुक्त किया है। भाजपा ने सांसद डॉ.दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया को सह प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली के लिए ओपी धनखड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अलका गुर्जर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए विधायक नितिन नवीन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीते दिनों बीजेपी ने अपने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 40 नेताओं को जगह दी है जिनमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और हिमंत विश्व सरमा आदि प्रमुख नाम शामिल हैं। बीजेपी ने अपने संगठन को नए सिरे दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बैजयंत पांडा को प्रभारी बनाया है। उड़ीसा के निवासी बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता भी हैं। बीजेपी यूपी में पहले ही सभी 80 सीटें जीतने की बात कह चुकी है। पांडा आरजेडी से लोकसभा सदस्य रहे हैं। 2019 मे भाजपा में शामिल हुये थे।

विधानसभा चुनाव 2022 के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी उड़ीसा से ही थे। बैजयंत पांडा ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। देश की जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने यूपी में 80 सीटें जीतने का दावा किया है। गत दिनों बैजयंत पांडा लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व देने में सफल रही है। पांडा ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी की गारंटी है कि अपने तीसरे काल में वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं, जहां भारत की मदद और मोदी का नेतृत्व नहीं ढूंढा जाता है।उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद की नजर से देखती है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी अपराध मुक्त हो चुका है। जनता ने जो बदलाव देखा है उसे बरकरार रखना चाहती है। रामजी की कृपा से इस बार भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।

भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा 27 मार्च सुबह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया। वहां भी बैजयंत पांडा ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। देश की जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
लोकसभा चनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इससे पहले पार्टी ने तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। सभी राज्यों में बीजेपी के 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन राज्यों में जनसभाएं करेंगे। उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई राज्यों के मुख्यमंत्री का नाम शामिल है। उनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मोहन यादव, भजन लाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी हैं।बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 80 सीटें यूपी में ही हैं। यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को मतदान का पहला चरण होगा और 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान में शिरकत करने की अपील की है। पहले चरण का मतदान, 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चैथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवे चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। 4 जून को एक साथ पूरे देश में वोटों की गिनती होगी। भाजपा ने बूथ स्तर से ही यह तैयारी की है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और भाजपा को विजयी बनाएं। (हिफी)

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button